विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2019

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, तापमान छह डिग्री सेल्सियस, वीकेंड पर इतना गिरेगा पारा

क्रिसमस के मौके पर दिल्ली वासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा, अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, तापमान छह डिग्री सेल्सियस, वीकेंड पर इतना गिरेगा पारा
दिल्ली में इन दिनों तेज ठंड हो रही है.
  • सप्ताहांत में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना
  • राजधानी में गत 16 दिसम्बर से नौ सर्द दिन दर्ज किए गए
  • बुधवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार आया
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्ली वासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा. अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री कम है. उन्होंने बताया कि सप्ताहांत में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.

राष्ट्रीय राजधानी में गत 16 दिसम्बर से नौ सर्द दिन दर्ज किए गए हैं जो 2003 में दर्ज किए गए दिनों के बराबर हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार एक शीत दिवस (कोल्ड डे) होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है. उन्होंने बताया कि ‘‘सीवियर कोल्ड डे'' तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है.

इस बीच मध्यम गति वाली हवा ने बुधवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार किया. समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 350 पर दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को सूचकांक 383 था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Severe Cold Days, Delhi Weather, Cold Wave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com