विज्ञापन

रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत, आत्मघाती कदम उठाने से पहले फेसबुक पर 10 मिनट किया लाइव

रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की कथित आत्महत्या से सनसनी फैल गई है. उन्होंने आत्महत्या से पहले करीब 10 मिनट का फेसबुक लाइव वीडियो पोस्ट किया.

रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत, आत्मघाती कदम उठाने से पहले फेसबुक पर 10 मिनट किया लाइव
आदिवासी नेता की आत्महत्या
NDTV
  • रांची की आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली
  • निशा भगत ने लाइव वीडियो में आदिवासी समाज के लिए संघर्ष और प्रशासन की सुरक्षा न मिलने की बात कही थी
  • उन्होंने वीडियो में कहा कि राजनीतिक आरोपों और बदनाम करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है

राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आदिवासी नेत्री निशा भगत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले उन्होंने करीब 10 मिनट का एक लाइव वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

फेसबुक पर लाइव आकर बताया दर्द

निशा भगत ने वीडियो में  खुद को आदिवासी समाज के लिए संघर्ष करने वाली बताया. उन्होंने कहा कि अगर सनातन और समाज के मुद्दों को उठाना और सरकार की गलतियों को उजागर करना गलत है, तो उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने प्रशासन से अपनी सुरक्षा को लेकर कई बार गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को इस स्थिति से बहुत दुख होगा, लेकिन वह खुद को अपमान और बदनामी से आहत महसूस कर रही है.

वीडियो में निशा ने यह भी कहा कि उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों और लोगों से जोड़कर आरोप लगाए गए. उन्होंने कहा कि वह लगातार संघर्ष करती रहीं ताकि उनका समाज सुरक्षित रह सके, लेकिन उन्हें लगता है कि प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुआ है. उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उनकी शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया.

निशाने ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना से गहरा दुख होगा. उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों और थाना प्रभारी से भी संपर्क किया था, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. उन्होंने कहा कि अब वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही है. अपने वीडियो में उन्होंने बार-बार कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और बात सुनने वाला कोई नहीं था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranchi, Ranchi News, Ranchi News Latest, Ranchi News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com