विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2023

बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में भीषण आग से कई बसें जलकर हुईं खाक

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बसें गैरेज में खड़ी थीं. हमारे दमकलकर्मी मौके पर हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है."

बेंगलुरु के गैराज में लगी आग से अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है.

बेंगलुरु में आज यानी सोमवार को वीरभद्र नगर के पास एक गैरेज में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है. यहां गैरेज के पास कई बसों में लगी आग गई. जिससे कई बसें जलकर खाक हो गई. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं
आशंका जताई जा रही है कि आग वीरभद्र नगर के पास स्थित गैराज से शुरू हुई. इस घटना के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. इसके साथ ही अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है.

आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बसें गैरेज में खड़ी थीं. हमारे दमकलकर्मी मौके पर हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है."

पांच-छह बसें धू-धू करके जलती नजर आईं
सोशल मीडिया पर इस घटना का फोटो और वीडियो सामने आया है. जिसमें पांच-छह बसें धू-धू करके जलती नजर आ रही हैं. वहीं, आग की तेज लपटों के साथ काले धुएं के गुब्बारे आसमान की तरफ उठते नजर आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Buses On Fire, Bengaluru Fire, Fire In Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com