दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरिपुर में शुक्रवार को नाश्ता उधार नहीं मिलने के कारण असामाजिक तत्वों ने एक नाश्ते की दुकान पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें दुकानदार सहित सात लोग घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेजाब हमले की इस घटना को हरिपुर के शिवम स्वर्णकार नामक एक व्यक्ति ने अपने घर के एक सदस्य के साथ मिलकर अंजाम दिया.
मामले की जानकारी देते हुए जरमुंडी थाना प्रभारी दयानंद साह ने बताया कि हरिपुर के रामनाथ साह की मिठाई की दुकान में नाश्ता उधार न देने पर शिवम गुस्सा हो गया और घर वापस जाकर परिवार के एक सदस्य के साथ तेजाब की बोतल लेकर पुनः दुकान पर पहुंचा और दोनों ने दुकान पर तेजाब से हमला कर दिया. घटना में दुकानदार सहित सात लोग घायल हो गये.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
ये भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे के साथ सुलह कराना चाहते हैं शिवसेना सांसद
थाना प्रभारी ने बताया कि तेजाब हमले में घायल व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरमुंडी में किया गया. घायलों की पहचान विनोद साह, फुलमनी हांसदा, जिया मांझी, गुड्डू साह, प्रतीम घोष, सुधांशु रक्षित एवं रामनाथ साह के रूप में हुई है. घटना को लेकर दुकानदार ने जरमुंडी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है.
VIDEO: अमरनाथ यात्रा शुरू हुई तो याद आई भाईचारे और मोहब्बत की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं