देश में कोरोना वायरस के मामले 91 लाख के पार पहुंच गए हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच टेस्टिंग किट की कीमत (Covid Test Cost) को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पहुंचा. देशभर में RT-PCR टेस्ट की कीमत 400 रुपये करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. कोर्ट ने यह आदेश वकील अजय अग्रवाल की याचिका पर दिया.
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि देशभर में कोरोना टेस्ट के लिए अलग-अलग दरें ली जा रही हैं, जबकि टेस्ट की लागत वास्तव में सिर्फ 200 रुपये है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले को अन्य याचिकाओं के साथ टैग किया. याचिका में केन्द्र और राज्य सरकारों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए देशभर में समान रूप से अधिकतम 400 रुपये की दर निर्धारित की जाए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91.77 लाख के पार चली गई है, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल 91,77,840 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,34,218 हो गई. इसमें कहा गया है कि देश में लगातार 14 दिन से उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं