विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

SC ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को नोटिस जारी किया

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को नोटिस जारी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर नोटिस जारी किया है.

SC ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को नोटिस जारी किया
राजीव कुमार (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को नोटिस जारी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर नोटिस जारी किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई को कोर्ट को संतुष्ट करना होगा कि वास्तव में राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है. CJI बोबडे ने कहा कि राजीव कुमार हाई रैंक के पुलिस अफसर हैं इसलिए हिरासत के लिए कोर्ट को संतुष्ट करना  होगा. शारदा चिट फंड घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट सीबीआई की याचिका पर सुनवाई कर रहा है.

बता दें कि कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सीबीआई ने राजीव कुमार को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की है. कोलकाता हाई कोर्ट ने राजीव कुमार को शारदा चिटफंड में अग्रिम जमानत दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajeev Kumar, Supreme Court, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com