विज्ञापन

बंगाल में बीजेपी के आने से भरोसा और निवेश बढ़ेगा- संजीव गोयनका

पश्चिम बंगाल में बीजेपी बहुत बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है. बंगाल में बीजेपी की जीत से बंगाल में निवेश बढ़ सकता है.

बंगाल में बीजेपी के आने से भरोसा और निवेश बढ़ेगा- संजीव गोयनका

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी 294 में से 200 के करीब सीटें जीतती दिख रही है. बीजेपी की जीत से कारोबारी खुश हैं और बंगाल में भरोसा और निवेश बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं. RPSG ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका ने NDTV से बात करते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी के आने से भरोसा बढ़ेगा और पश्चिम बंगाल में निवेश बढ़ेगा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के बंगाल में जीतने से निवेश करने के लिए उद्योग जगत का भरोसा वापस लौटेगा. उन्होंने कहा कि कोलकाता में अच्छा टैलेंट लाने की जरूरत है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां से आते हैं.

संजीव गोयनका ने कहा कि अब शहरों की जमीन अतीत की निशानी बन गई है. शहरी जमीन की उपयोगिता अब खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा कि नीतियों में निरंतरता की जरूरत है.

उन्होंने ये बातें तब कहीं जब बंगाल में वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रुझानों में बीजेपी अपने दम पर बंगाल में सरकार बनाती दिख रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 200 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, 2011 से सत्ता में रही ममता बनर्जी की टीएमसी इस बार 90 से भी कम सीटों पर सिमटती दिख रही है. 

बंगाल में यह पहली बार होगा जब बीजेपी अपनी सरकार बनाएगी. बीजेपी ने 2021 के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बहुमत से दूर रह गई थी. पिछले चुनाव में बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी. पिछली बार बीजेपी को 38 फीसदी वोट मिले थे. इस बार बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 45 फीसदी से ज्यादा हो गया है.

यह भी पढ़ेंः '5M फैक्टर', कई जिलों में TMC का सूपड़ा साफ... बंगाल को BJP ने कैसे किया 'भगवा-भगवा'?

लेखक के बारे में
img
Kritarth Thakur
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Assembly Election, Result With NDTV, Bengal Chunav 2026, Sanjiv Goenka, BJP In Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com