विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

अरविंद केजरीवाल पर रिश्वत के आरोप को लेकर संजय सिंह ने कपिल मिश्रा पर दागे ये 3 सवाल

शनिवार को मंत्रिमंडल से निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए. मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने केजरीवाल को सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेते हुए देखा है.

अरविंद केजरीवाल पर रिश्वत के आरोप को लेकर संजय सिंह ने कपिल मिश्रा पर दागे ये 3 सवाल
संजय सिंह ने पूछे कपिल मिश्रा से सवाल
नई दिल्ली: कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. शनिवार को मंत्रिमंडल से निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए. मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने केजरीवाल को सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेते हुए देखा है. उन्होंने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई तो उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया हालांकि आम आदमी पार्टी के बाकी नेता इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि कपिल मिश्रा दरअसल आप के खिलाफ साजिश का हिस्सा हैं. उनके माध्यम से आप को परेशान करने का खेल चल रहा है. कपिल मिश्रा मंत्रिपद जाने की बौखलाहट में इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. (अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई के पास जाएंगे कपिल मिश्रा, ACB को सौंपे टैंकर घोटाले के दस्तावेज)​

आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कपिल मिश्रा से तीन सवाल पूछे हैं. 

पहला- क्या अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को न्यौता देकर बुलाया था कि आओ देखो मैं रिश्वत ले रहा हूं. 500 और 100 के नोट गिनने के लिए आ जाओ.

दूसरा-अगर कपिल मिश्रा मुख्यमंत्री के घर पर गए थे तो ये तो बता दो कि किस समय गए थे. 

तीसरा- किस रिश्तेदार की जमीन की डील हो रही थी यह बताएं

आप के नेता दिलीप पांडे ने कहा कि रिश्वत के आरोप लगाकर उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा घटा ली है. हर तरफ मजाक उड़ रहा है. सोचकर देखिए जिस टैंकर घोटाले की आज ये बात कर रहे हैं ये वही टैंकर घोटाला है जिसको भारतीय जनता पार्टी के लोग बड़े लंबे समय से आम आदमी पार्टी के मत्थे मारना चाहते हैं. आम आदमी के गले में लटकाना चाहते हैं. उसी बात को दोहराकर कपिल मिश्रा ने ये साबित कर दिया है कि वो भी उन्हीं अफवाहों की फैक्टियों वालों की गोद में जाकर बैठ गए हैं. उन्हीं की घटिया स्क्रिप्ट बार-बार पढ़ रहे हैं. ये बहुत निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है.

 
लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Singh, Kapil Mishra, Arvind Kejriwal, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com