विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2024

शिवसेना की महिला नेता की शिकायत पर संजय राउत के भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को सुनील राउत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान करना) भी शामिल है.

शिवसेना की महिला नेता की शिकायत पर संजय राउत के भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सुनील राउत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
मुंबई:

मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के भाई एवं पार्टी विधायक सुनील राउत के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी शिवसेना नेता सुवर्णा करंजे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
सुनील राउत और करंजे मुंबई की विक्रोली विधानसभा सीट पर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) उम्मीदवार ने कथित तौर पर 27 अक्टूबर को उपनगरीय विक्रोली के टैगोर नगर इलाके में एक कार्यक्रम में ये कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया.

अधिकारी ने बताया कि करंजे की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को सुनील राउत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान करना) भी शामिल है.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Raut, Sanjay Raut News, Complaint Shiv Sena Woman Leader, Sanjay Raut Brother FIR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com