पंजाब में नशे का संकट को रोकने के लिए सरकार की ओर से कथित तौर पर ठोस कार्रवाई न किए जाने की वजह से 50 साल के शख्स गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. विपक्षी दलों के नेताओं ने इस मामले की जांच और जवाबदेही की मांग की है.संगरूर जिले के गुलजार सिंह ने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी. हालांकि मरने से पहले उन्होंने कई बातें कहीं. उन्होंने कहा, 'मेरी मौत के लिए चीमा भी जिम्मेदार हैं' उनका इशारा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर था. उन्होंने मंत्री के गांव के दौरे के दौरान उनसे सीमावर्ती राज्य में ड्रग्स की समस्या के बारे में सवाल पूछा था.गुलजार सिंह का आरोप था कि इसके बाद पुलिस उन्हें ले गई और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार के नेता से सवाल पूछने के लिए उन पर माफी मांगने का भारी दबाव डाला.
मरने से पहले क्या कहा
मरने से पहले गुलजार ने कहा, 'मेरी मौत के लिए सरपंच भी जिम्मेदार है. मैंने चीमा से ड्रग्स के बारे में सवाल किया था. मेरा बेटा ड्रग्स लेता है. मेरा घर बिक गया. मेरे पास कुछ नहीं बचा है और अब मैंने जहर खा लिया है. पंजाब में कहीं भी ड्रग्स की समस्या हल नहीं हुई है.' सिंह के बेटे ने बताया कि जब उसके पिता ने आरोप लगाया कि उनके गांव में खुलेआम ड्रग्स बेचे जा रहे हैं, तो सरपंच नाराज हो गया. बेटे ने कहा, सरपंच बहुत गुस्से में आ गया और उसने मेरे पिता को डांटा.
One simple, direct question to the @AAPPunjab government on drugs landed 50-year old Gulzar Singh straight in the hospital!
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) September 7, 2026
‘My son consumes Chitta daily! Why hasn't the Aam Aadmi Party done anything to stop it. Why have you all failed so miserably in stopping drug trade?'… pic.twitter.com/t1oqMFf2JA
यह वाकया कुछ दिन पहले हु उस घटना के बाद सामने आया है, जिसमें एक सरकारी कार्यक्रम में ड्रग्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाने के लिए काला झंडा दिखाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने कथित तौर पर हिरासत में प्रताड़ित किया था.विपक्षी नेताओं ने 50 साल के व्यक्ति की आत्महत्या से हुई मौत की गहन जांच की मांग की है. पंजाब के वित्त मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है.
ड्रग्स गंभीर संकट
कांग्रेस ने कहा, गुलजार की मौत राज्य में फैली ड्रग्स के गंभीर संकट की याद दिलाती है. इसे पंजाब सरकार करोड़ों रुपये के विज्ञापनों के जरिए छिपाने की कोशिश करती है, लेकिन सच को ज्यादा समय तक छिपाया नहीं जा सकता. इस बेगुनाह व्यक्ति की मौत के लिए आप जिम्मेदार हैं.'शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ड्रग्स के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार से सवाल पूछा है कि इस बारे में उसने कुछ क्यों नहीं किया है?
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं