मुंबई पुलिस (Mumbai Police) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर पर गोलीबारी के मामले के आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लागू करने के लिए सबूत जुटाने की प्रक्रिया में है. वहीं, गोलीबारी मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर' नोटिस जारी कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, गुजरात के साबरमती जेल में बंद उसके भाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है और वह इस मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ‘लुकआउट सर्कुलर' जारी किया. उन्होंने कहा, "अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है. अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है तथा अमेरिका आता-जाता है, जिस फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका आईपी पता पुर्तगाल का निकला."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के अनुसार, कथित हमलावर (शूटर) विकी गुप्ता (24) एवं सागर पाल (21) को सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज तपन (32) के साथ गिरफ्तार किया गया था. विकी गुप्ता और सागर पाल बिहार के निवासी हैं तथा उन्हें 15 मार्च को सोनू बिश्नोई एवं अनुज तपन ने दो देसी पिस्तौल एवं कारतूस उपलब्ध कराये थे.
पुलिस के मुताबिक सोनू बिश्नोई और तपन फाजिल्का के रहने वाले हैं... तथा फाजिल्का पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई के मूल स्थान के समीप है. अधिकारी ने कहा, "दोनों (सोनू एवं तपन) पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में लॉरेंस एवं अनमोल बिश्नोई के साथ सह आरोपी हैं."
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं