विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

सहारनपुर जातीय हिंसा का आरोपी और भीम आर्मी का चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार

मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया.

सहारनपुर जातीय हिंसा का आरोपी और भीम आर्मी का चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
  • हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार
  • पिछले पांच मई को सहारनपुर में भड़की हिंसा
  • चंद्रशेखर भीम आर्मी का संस्‍थापक है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पिछले दिनों भड़की जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को राज्य पुलिस ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार कर लिया. मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. उसे दोपहर बाद सहारनपुर की अदालत में पेश किया जाएगा.

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद से ही चंद्रशेखर फरार चल रहा था. उस पर 12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में गत पांच मई को हुई जातीय हिंसा के पीछे चंद्रशेखर का हाथ बताया जा रहा था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharanpur Violence, Bhim Army Chief Chandrasekhar, Bhim Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com