विज्ञापन

आने वाली पीढ़ी को गर्व से बताएंगे.... नोएडा इंटनरेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले बोले सेफ्टी ऑफिसर मैमुल्लाह

उद्घाटन समारोह से पहले सेफ्टी ऑफिसर मैमुल्लाह अंसारी ने इस परियोजना को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने बताया कि वे साल 2023 से इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं और पिछले तीन वर्षों में उन्होंने इसमें कई बड़े बदलाव देखे हैं.

आने वाली पीढ़ी को गर्व से बताएंगे.... नोएडा इंटनरेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले बोले सेफ्टी ऑफिसर मैमुल्लाह
  • PM नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.
  • सेफ्टी ऑफिसर मैमुल्लाह अंसारी ने कहा कि प्रोजेक्‍ट से 2023 से जुड़ा हूं और मैंने मैंने बहुत बदलाव देखे हैं.
  • उन्‍होंने कहा कि मैं आने वाली पीढ़ी को यह बता सकता हूं कि जब यह बना तो मैं यहां पर उपस्थित था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर एयरपोर्ट के पहले चरण की शुरुआत की जाएगी, जिस पर कुल 11,282 करोड़ रुपये की लागत आई है. पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस एयरपोर्ट को भविष्य में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाना है. 

उद्घाटन समारोह से पहले सेफ्टी ऑफिसर मैमुल्लाह अंसारी ने इस परियोजना को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने बताया कि वे साल 2023 से इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं और पिछले तीन वर्षों में उन्होंने इसमें कई बड़े बदलाव देखे हैं. अंसारी ने कहा कि इतने ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है और अपने आठ साल के करियर में उन्हें पहली बार ऐसा अवसर मिला है. 

ये भी पढ़ें: जेवर से ज्यूरिख तक, नोएडा एयरपोर्ट में स्विस मैनेजमेंट के साथ दिखेगा देसी मिजाज

आने वाली पीढ़ी को गर्व से बताएंगे: अंसारी 

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को वे गर्व से यह बता सकेंगे कि जब यह एयरपोर्ट बना था, तब वे इसका हिस्सा थे. अंसारी ने इसे अपना सौभाग्य बताया कि अब उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिल रहा है. 

इसके साथ ही अंसारी ने ने यह भी कहा कि यह परियोजना बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी. आसपास के गांवों के लोगों को अब काम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध होगा. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट और उससे जुड़े कार्यों में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ती जाएंगी. 

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट की कमान इनके हाथों में, जानें कौन हैं COO किरण जैन और CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन

विकास और रोजगार के अवसर होंगे पैदा: अंसारी

उन्होंने निवेशकों से भी इस क्षेत्र में निवेश करने पर विचार करने की अपील की, खासकर ऐसे समय में जब नोएडा में फिल्म सिटी का निर्माण भी जल्द शुरू होने वाला है. उनके मुताबिक, एयरपोर्ट के अगले चरण का काम भी जल्दी शुरू किया जाएगा, जिससे विकास और रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com