विज्ञापन

सबरीमाला तीर्थयात्रा की शुरुआत से पहले फिर गरमाया मंदिर में घी की कमी का मुद्दा, टीडीबी ने चिंता जताई

हाल में ‘श्री चित्रा अट्टा विशेषम’ के अवसर पर खोले गए भगवान अयप्पा मंदिर में व्यवस्थाओं में कुछ कमियों की बात स्वीकारते हुए जयकुमार ने कहा कि अप्पम बनाने में देरी हुई और कुछ स्थानों पर पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं देखी गईं.

सबरीमाला तीर्थयात्रा की शुरुआत से पहले फिर गरमाया मंदिर में घी की कमी का मुद्दा, टीडीबी ने चिंता जताई
घी की कमी से जुझ रहा है सबरीमाला मंदिर
NDTV

सबरीमाला मंदिर में घी की कमी का मुद्दा एक बार फिर चर्चाओं में है. त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष के. जयकुमार ने सोमवार को कहा कि शबरिमला में घी की संभावित कमी को लेकर चिंताएं हैं और अतिरिक्त भंडार जुटाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.सबरीमाला अयप्पा मंदिर में तीर्थयात्रा की शुरुआत से पहले त्रावणकोर टीडीबी की बैठक के बाद जयकुमार ने न्यूज एजेंसी  भाषा से  कहा कि ‘अरवण' और ‘अप्पम' की उपलब्धता को लेकर कोई चिंता नहीं है. आपको बता दें कि हाल में ‘श्री चित्रा अट्टा विशेषम' के अवसर पर खोले गए भगवान अयप्पा मंदिर में व्यवस्थाओं में कुछ कमियों की बात स्वीकारते हुए जयकुमार ने कहा कि अप्पम बनाने में देरी हुई और कुछ स्थानों पर पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं देखी गईं.

‘अरवण' (गुड़ और चावल से बना एक तरह का पायसम) और ‘अप्पम' (चावल और गुड़ से बना एक मीठा पकवान) अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल के अनुबंध 31 अक्टूबर को खत्म हो गए थे और 15 नवंबर तक नए अनुबंध लागू नहीं हो पाए थे, इसी बदलाव के क्रम में ये समस्याएं सामने आईं.सुबह लगभग दो घंटे तक ‘अप्पम' उपलब्ध नहीं था. कुछ जगहों पर पानी नहीं मिलने की भी शिकायतें आईं. ये कमियां हमारे ध्यान में लाई गई हैं और बोर्ड ने बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कुछ इंतजाम किए हैं.

जयकुमार ने कहा कि बोर्ड को ‘अरवण' और ‘अप्पम' के उत्पादन को लेकर कोई चिंता नहीं है लेकिन घी की उपलब्धता को लेकर चिंता है क्योंकि मौजूदा भंडार धीरे-धीरे कम हो रहा है.उन्होंने बताया कि बोर्ड की बैठक में 17 नवंबर से नयी आपूर्ति शुरू होने तक घी की अतिरिक्त व्यवस्था करने के उपायों पर चर्चा की गई. 17 नवंबर से सबरीमाला तीर्थयात्रा की शुरुआत के साथ श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा और वे घी का चढ़ावा भी चढ़ाएंगे.हालांकि, इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है क्योंकि बोर्ड पिछले साल घी की खरीद से जुड़े मामलों और विवादों के कारण पैदा हो सकने वाली समस्याओं समेत कुछ कानूनी पहलुओं की जांच करना चाहता है.हमें किसी तरह घी का इंतजाम करना ही होगा. लेकिन हम कानूनी सलाह लेने और इससे जुड़े मुद्दों की जांच करने के बाद ही आगे बढ़ेंगे.

यह भी पढ़ें: अयोध्या से सबरीमाला तक... भ्रष्टाचार के शिकार होते रहे हैं देश के VIP मंदिर, लंबी है फेहरिस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabrimala Pilgrimage, Sabrimala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com