विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2019

अयोध्या फैसले पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- संघ का काम...

राम जन्‍मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक बेंच का फैसला आने के बाद राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि संघ विवाद का खात्‍मा चाहता था जो हो गया. मैं इससे संतुष्‍ट हूं.

अयोध्या फैसले पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- संघ का काम...
राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat)
  • अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दी प्रतिक्रिया
  • संघ विवाद का खात्‍मा चाहता था जो हो गया
नई दिल्ली:

राम जन्‍मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक बेंच का फैसला आने के बाद राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि संघ विवाद का खात्‍मा चाहता था जो हो गया. मैं इससे संतुष्‍ट हूं. अयोध्‍या के बाद काशी और मथुरा को लेकर किए गए सवाल के जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि संघ मनुष्‍य का निर्माण करता है, आंदोलन करना संघ का काम नहीं है. मस्जिद को जमीन दिए जाने के निर्णय को लेकर किए गए सवाल के जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि यह सरकार से कहा गया है, वो देखे. मुझे इसमें कुछ नहीं कहना है. मोहन भागवत ने कहा कि कोर्ट के निर्णय की तरह हमारा स्‍टेटमेंट भी साफ है. 

अयोध्या पर फैसला : AIMPLB के सदस्य कमाल फारूकी ने कहा- ये कहां का इंसाफ है

इससे पहले राम जन्‍मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक बेंच ने यह साफ कर दिया है कि विवादित जमीन ट्रस्‍ट को दी जाए जो मंदिर का निर्माण देखेगी. साथ ही सरकार को यह आदेश दिया है कि वह मस्जिद के लिए अयोध्‍या में 5 एकड़ जमीन उपलब्‍ध कराए. इस काम के लिए कोर्ट ने तीन महीने का समय दिया है.

Ayodhya Verdict: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुमार विश्वास बोले- मेरे राम, कुछ बोल नहीं...

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने सर्वसम्‍मति से दिए गए अपने फैसले में यह साफ कर दिया है कि वहां मंदिर के अवशेष मिले हैं, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि मंदिर को तोड़ कर ही मस्जिद बनाई गई थी. फैसला पढ़ने के दौरान पीठ ने कहा कि हिंदू अयोध्या को राम जन्मस्थल मानते हैं.

Video: अयोध्या मामले पर पांच जजों की बेंच ने सुनाया फैसला

लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS Chief, Mohan Bhagwat, Ayodhya Verdict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com