भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा के तीन दिन के भीतर इंदौर के पेट्रोल पम्पों पर ग्राहकों की ओर से इस मूल्य वर्ग के नोटों में भुगतान कम से कम पांच गुना बढ़ गया है. पेट्रोल पम्प संचालकों के एक संगठन के शीर्ष पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
इंदौर पेट्रोल-पम्प डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वासु ने ‘‘पीटीआई-भाषा'' को बताया, ‘‘पेट्रोल पम्प पर ईंधन भरवाने के भुगतान के लिए ग्राहकों की ओर से हमें दिए जाने वाले 2,000 रुपये के नोटों की आवक हालांकि पहले के मुकाबले कम से कम पांच गुना बढ़ गई है. लेकिन यह हमारे लिए किसी चिंता का सबब नहीं है क्योंकि बैंकों में इन नोटों को आसानी से बदला जा सकता है.''
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
वासु ने बताया कि कुछ ग्राहक ऐसे भी हैं जो अपने दोपहिया वाहन में केवल 100 रुपये का ईंधन भरवाने के बदले पेट्रोल पम्प संचालकों को 2,000 रुपये के नोट से भुगतान कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'चूंकि इन दिनों ज्यादातर ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन भुगतान किया जाता है, इसलिए पेट्रोल पम्पों पर खुल्ले पैसों की खास समस्या नहीं है.'वासु ने बताया कि इंदौर जिले में 275 पेट्रोल पम्प हैं. गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये का नोट चलन से वापस लेने की घोषणा 19 मई को की थी.
ये भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती केस में TMC नेता अभिषेक बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, 26 मई को मामले की सुनवाई
ये भी पढ़ें : G20 Meeting in Srinagar: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज से जी20 की बैठक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं