विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2018

पटना जा रही गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में डकैतों का कहर, यात्रियों को मारपीट कर लूटा

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सोमवार सुबह गंगा-कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में हथियाबंद डकैतों ने कई यात्रियों से गहने व नकदी लूट लिए.

पटना जा रही गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में डकैतों का कहर, यात्रियों को मारपीट कर लूटा
डकैतों के हमले में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल भी हो गए.
  • डकैत ट्रेन के डिब्बों में तड़के करीब 1.30 बजे घुसे थे
  • उन्होंने सो रहे यात्रियों को धमकाया और हमला किया
  • यात्रियों से गहने और पैसे लूट लिये, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सोमवार सुबह गंगा-कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में हथियाबंद डकैतों ने कई यात्रियों से गहने व नकदी लूट लिए. डकैत गंगा-कावेरी एक्सप्रेस के डिब्बों में तड़के करीब 1.30 बजे घुस आए. ट्रेन पटना जा रही थी. हमले में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डकैतों ने रेल ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया और ट्रेन के माणिकपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद उसे रोक दिया. ट्रेन इलाहाबाद की तरफ बढ़ रही थी. उन्होंने कहा,"डकैत पनहाई रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी के दो डिब्बों में घुस गए और सो रहे यात्रियों को धमकाया और हमला किया". यात्रियों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब एक दर्जन हथियारबंद लोग थे. उन्होंने दो शयनयान श्रेणी के बोगियों के कांच तोड़ दिए और बोगी के अंदर लोगों से मारपीट की.

यह भी पढ़ें : पटना-राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ बड़े पैमाने पर लूटपाट, इंस्पेक्टर समेत 5 सस्पेंड

डकैतों का उत्पात एक घंटे से ज्यादा समय तक चला. किसी यात्री द्वारा 100 नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिला मजिस्ट्रेट व चित्रकूट के उपमहानिरीक्षक सहित दूसरे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तलाशी अभियान जारी है. एक अधिकारी ने कहा, "पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, अतिरिक्त एसपी बलवंत चौधरी की अगुवाई में इलाके की तलाशी की जा रही है". पुलिस को स्थानीय गैंग पर संदेह है. स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को संदेह है कि लूट को डकैत बबुली कोल गैंग ने अंजाम दिया है. इस घटना के करीब दो घंटे के बाद ट्रेन को इलाहाबाद की तरफ जाने की अनुमति दी गई. 

यह भी पढ़ें : बिहार : जमुई में टाटा छपरा एक्सप्रेस में डकैती, गार्डों पर लगा छिपने का आरोप   

VIDEO : ढाई लाख का इनामी बदमाश बलराज भाटी मारा गया​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganga Kaveri Express, Robbery In Ganga Kaveri Express, Robbery In Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com