विज्ञापन

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की ड्यूटी कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड पर थी, जहां उन्हें एक स्कूटी ने टक्कर मार दी.

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत
दिल्ली में सड़क हादसा
  • दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT इलाके में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई.
  • तेज रफ्तार स्कूटी ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मारी, जिसके बाद पीछे से आ रहे छोटे हाथी वाहन ने उन्हें कुचल दिया.
  • गंभीर हालत में सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल को मृत घोषित किया गया.
नई दिल्ली:

दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात थे और एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी. इसके बाद पीछे से आ रहे एक छोटे हाथी वाहन ने उन्हें कुचल दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की ड्यूटी रिंग रोड पर ISBT कश्मीरी गेट के पास लगी हुई थी. वह शांति वन से चंदगी राम अखाड़े की तरफ जाने वाले कैरिज-वे पर तैनात थे. इसी दौरान हनुमान मंदिर की तरफ से आ रही एक स्कूटी, जिस पर तीन लोग सवार थे, ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

हेड कांस्टेबल अनिल सड़क पर गिर गए थे

टक्कर लगने से हेड कांस्टेबल अनिल सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रहा छोटा हाथी वाहन उनके ऊपर चढ़ गया. हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए, जबकि छोटा हाथी वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस अब फरार स्कूटी सवारों की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने हादसे की सूचना हेड कांस्टेबल अनिल के परिजनों को दे दी है. अनिल कुमार दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे, जबकि उनका परिवार राजस्थान के कोटपुतली जिले के बहरोड़ क्षेत्र स्थित गांव जटगंवारा में रहता है. दिल्ली पुलिस परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है.

ये भी पढ़ें : 'अमेरिका के साथ रविवार को कोई समझौता नहीं होगा...', ईरान की सरकारी मीडिया का बड़ा दावा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Accident, Delhi Accident Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com