विज्ञापन

CID की छापेमारी के बाद RIMS के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा

CID की छापेमारी में RIMS से फाइलें और दस्तावेज जब्त किए थे. इस घटना के बाद RIMS डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

CID की छापेमारी के बाद RIMS के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. राजकुमार  ने दिया इस्तीफा
रिम्स डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा (Social)
Jharkhand:

राजधानी रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल RIMS में CID की टीम ने छापेमारी की है. जिसके बाद RIMS निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एडमिशन और टेंडर में गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच के लिए सीआईडी ने बुधवार (24 जून) को छापेमारी की थी. जिसमें सीआईडी ने कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, फाइलें और दस्तावेज जब्त किए थे. इस घटना के बाद RIMS प्रशासन और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध सबके सामने आ गया है. वहीं अब जल्द ही नए निदेशक की नियुक्ति की बात भी चल रही है.

रिम्स में एडमिशन और टेंडर में गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच के लिए सीआईडी की टीम ने बुधवार को पूरे दिन छापेमारी की. इस दौरान डॉक्टर राजकुमार समेत डीन और सुपरिटेंडेंट डॉक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की गई.

CID कर रही दो प्रकरणों की जांच

बताया जा रहा है कि फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए MBBS में एडमिशन की शिकायत की गई थी. आरोप है कि सर्टिफिकेट की किसी तरह के सत्यापन के बिना ही छात्रों को एडमिशन दिया गया था. इसमें चार छात्रों के खिलाफ शिकायत की गई थी. वहीं दूसरी ओर सफाई टेंड्र में धांधली की भी शिकायत मिली थी. जिसमें नियमों को ताक पर रखकर सफाई व्यवस्था का टेंडर कंपनी को देने का आरोप लगा है.

सबूत के तौर पर मिले दस्तावेज किये गए हैं जब्त

अब इस मामले में जांच की जा रही है. CID की टीम ने इन दो मामलों को लेकर ही 24 जून को RIMS अस्पताल में छापेमारी की थी. पूछताछ के साथ ही CID ने कई सबूत जुटाए, जिसमें डिजिटल डेटा, फाइलें और अन्य दस्तावेज शामिल हैं. उन्हें अब जब्त कर लिया गया है. अब आगे की जांच भी की जाएगी. लेकिन इस छापेमारी के बाद ही रिम्स डायरेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

यह भी पढ़ेंः रांची के JSCA स्टेडियम में JPL के फाइनल मैच में कैसे मची भगदड़? कितने लोग घायल; आया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RIMS Hospital, Dr Rajkumar, Ranchi News, Rims Ranchi, Jharkhand News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com