विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

जदयू के बागी नेता शरद यादव को मिला धमकी भरा पत्र, चेताया- बिहार सरकार के खिलाफ न बोलें

यादव के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने पत्र के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है. राज्यसभा सदस्य यादव को यह पत्र डाक के जरिये उनके आवास पर हाल ही में भेजा गया.

जदयू के बागी नेता शरद यादव को मिला धमकी भरा पत्र, चेताया- बिहार सरकार के खिलाफ न बोलें
शरद यादव (फाइल फोटो)
  • शरद यादव को कथित तौर पर एक दक्षिण पंथी समूह की ओर से खत मिला है
  • इसमें उन्हें बिहार की राजनीति में हस्तक्षेप न करने के लिए कहा गया है
  • इस खत के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है
नई दिल्ली: जदयू के बागी नेता शरद यादव को कथित तौर पर एक दक्षिण पंथी समूह से एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें उन्हें बिहार की राजनीति में हस्तक्षेप न करने और ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ ताकतों का समर्थन न करने की चेतावनी दी गई है.

यादव के कार्यालय ने आज यहां बताया कि उन्होंने पत्र के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है. राज्यसभा सदस्य यादव को यह पत्र डाक के जरिये उनके आवास पर हाल ही में भेजा गया.

पढ़ें : JDU क्यों चाहती हैं कि शरद यादव RJD की रैली में भाग लें? जानें वजहें...

पत्र में उन्हें आगाह किया गया है कि वह बिहार सरकार तथा हिंदू हितों के खिलाफ न बोलें अन्यथा उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इसमें कहा गया है कि उन्होंने ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ ताकतों का पक्ष लेकर बड़ी भूल की है.

वीडियो- हिम्मत है तो तोड़ लीजिए जेडीयू को- नीतीश ने शरद यादव को कहा


यादव राजद तथा कांग्रेस के साथ हुए ‘‘महागठबंधन ’’ को छोड़ कर राजग से जुड़ने के पार्टी के फैसले के खिलाफ असंतोष जाहिर किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com