आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास
नई दिल्ली:
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि फिक्र की कोई बात नहीं है. आरबीआई अधिकारी ने बताया कि वे ठीक हैं, कोई चिंता की बात नहीं है. आरबीआई प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई है.
इसके बाद उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां अब उनकी हालत ठीक है और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी, चिंता की कोई बात नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
RBI Governor Shaktikanta Das Hospitalised, RBI Governor Shaktikanta Das Health Updates, Shaktikanta Das Health Bulletien