विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2018

रविशंकर प्रसाद ने महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के लिए राहुल गांधी के सामने रखी यह 'शर्त'

कानून मंत्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक के साथ तीन तलाक और हलाला मामले को भी जोड़ा है.

रविशंकर प्रसाद ने महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के लिए राहुल गांधी के सामने रखी यह 'शर्त'
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र.
  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की चिट्ठी का दिया जवाब
  • रविशंकर ने महिला आरक्षण के साथ तीन तलाक़, हलाला को भी जोड़ा
  • उन्होंने लिखा कि दोनों पार्टियां मिलकर महिलाओं को दें एक पैकेज
नई दिल्ली: महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पत्र का जवाब कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया है. कानून मंत्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक के साथ तीन तलाक और हलाला मामले को भी जोड़ा है. केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि राहुल तीन तलाक़ और हलाला पर भी सरकार का साथ दें. रविशंकर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल, ट्रिपल तलाक और निकाह हलाला बिल के साथ ही पास होना चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सिर्फ महिला आरक्षण ही नहीं, तीन तलाक, हलाला और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पर भी दोनों राष्ट्रीय पार्टियां साथ आ सकती हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इनका समर्थन कर मिसाल क़ायम करे.

यह भी पढ़ें : मॉनसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के लिए राहुल ने PM को लिखा पत्र, जावड़ेकर ने दिया यह जवाब
 
यह भी पढ़ें :  'हमें हमारा वाजिब हक चाहिए' : महिला आरक्षण बिल पर सोनिया ने सरकार से कहा

बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराएं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, 'मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप संसद के आगामी मॉनसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में सहयोग करें'. 

VIDEO:  महिला आरक्षण बिल पर राजनीति, राहुल ने लिखी पीएम को चिट्ठी


उन्होंने कहा, 'भाजपा और सहयोगी दलों के पास लोकसभा में बहुमत है, ऐसे में इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित कराने के लिए आपके सहयोग की जरूरत है. मैं आशा करता हूं कि इसमें अवरोध पैदा नहीं होगा'. राहुल गांधी ने लिखा था कि कांग्रेस इस विधेयक को पारित कराने में सरकार का पूरा सहयोग करेगी'. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में कांग्रेस ने देश भर में 32 लाख हस्ताक्षर कराये हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Shankar Prasad, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com