पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल' को अब से ‘राष्ट्रीय लोक मंच' (Rashtriya Lok Manch) के रूप में जाना जाएगा. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा गठित पार्टी के नये नाम को निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल गई है. कुशवाहा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय लोक जनता दल के लिए हमारे आवेदन पर, निर्वाचन आयोग ने हमसे कुछ और विकल्प मांगे थे. हमने पांच विकल्प सुझाये थे और निर्वाचन आयोग ‘राष्ट्रीय लोक मंच' नाम पर सहमत हुआ.'' उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने के बाद ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल' का गठन किया था.
राष्ट्रीय लोक जनता दल के रजिस्ट्रेशन के क्रम में चुनाव आयोग और हमारे बीच पार्टी के संशोधित नाम "राष्ट्रीय लोक मोर्चा" पर सहमति बनी। अब इस संशोधित नाम अर्थात "राष्ट्रीय लोक मोर्चा" के पंजीकरण का फाइनल आदेश चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके लिए चुनाव आयोग के प्रति विशेष…
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) February 18, 2024
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी कुशवाहा ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी भाजपा नीत गठबंधन को राज्य में लोकसभा की सभी 40 सीट पर जीत दिलाने की अपनी ओर से पूरी कोशिश करेगी. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के इस बयान को लेकर उनकी खिल्ली उड़ाई कि ‘नीतीश कुमार के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं.' हाल में नीतीश महागठबंधन से नाता तोड़ कर फिर से राजग में शामिल हो गए. कुशवाहा ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि जद(यू) के साथ छोड़ने पर राजद के सत्ता गंवाने से लालू जी परेशान हैं. इसलिए वह ऐसी बातें कह रहे हैं जिसका कोई मतलब नहीं है.''
ये भी पढ़ें- :
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं