विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

Rashtriya Ekta Diwas 2019: गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर PM Modi ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: प्रधानमंत्री आज “एकता दिवस परेड” में हिस्सा लेंगे और तकनीकी प्रदर्शन स्थल का दौरा करेंगे बाद में केवडिया में ही उनका परिवीक्षाधीन लोकसेवकों से बातचीत का भी कार्यक्रम है. हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Also Read in
Rashtriya Ekta Diwas 2019: गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर PM Modi ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय एकता दिवस 2019: सरदार पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के तौर पर मनाया जाता है.
अहमदाबाद:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day 2019) के मौके पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री जब पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तभी भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से भी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा पर फूल बरसाए गए. पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के तौर पर मनाया जाता है. प्रधानमंत्री आज “एकता दिवस परेड” में हिस्सा लेंगे और तकनीकी प्रदर्शन स्थल का दौरा करेंगे बाद में केवडिया में ही उनका परिवीक्षाधीन लोकसेवकों से बातचीत का भी कार्यक्रम है. हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 2014 में की गई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल आज ही के दिन सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया था.

प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक नेताओं ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कोविंद, शाह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां पटेल चौक स्थित पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. 

अमित शाह बोले- अनुच्छेद 370, 35ए भारत में आतंक का रास्ता थे, PM मोदी ने इन्हें बंद कर दिया

बता दें, सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नडियाड में हुआ था. 560 से अधिक रियासतों के भारत संघ में विलय का श्रेय देश के पहले गृह मंत्री पटेल को जाता है. पटेल की जयंती पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

उप्र के सभी पुलिस थानों और कार्यालयों में लगेगी सरदार पटेल की फोटो

अपने नवीनतम ‘मन की बात' रेडियो संबोधन में पीएम मोदी ने लोगों से ‘रन फॉर यूनिटी' में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था, ‘रन फॉर यूनिटी एकता का प्रतीक है जो यह दिखाता है कि देश एक दिशा में ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत'' के लक्ष्य के साथ सामूहिक रूप से आगे बढ़ रहा है. ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत'' कार्यक्रम की घोषणा प्रधानमंत्री ने 31 अक्टूबर, 2015 को पटेल की 140 वीं जयंती पर की थी. कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले, विविध संस्कृतियों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाना और उनके बीच बेहतर आपसी समझ को प्रोत्साहित करना है.

Sardar Vallabhbhai Patel: कुछ ऐसा है वल्लभ भाई पटेल के 'सरदार' बनने का सफर, जानिए 10 बातें

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sardar Patel, Narendra Modi, Rashtriya Ekta Diwas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com