विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

जयपुर : पड़ोसी ने घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से कथित रूप से बलात्कार किया

करणीविहार थाना पुलिस के अनुसार- ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने शनिवार की रात अपने पड़ोसी के मकान में घुस कर वहां सो रही छह साल की बच्ची को अगवा किया था.

जयपुर : पड़ोसी ने घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से कथित रूप से बलात्कार किया
जयपुर में बच्ची से दुष्कर्म
  • पड़ोसी ने घर में घुसकर किया कथित बलात्कार
  • विरोध करने पर बच्ची के सिर में मारा पत्थर
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
जयपुर: जयपुर के करणीविहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने देर रात अपने पड़ोसी के घर में घुस कर वहां सो रही छह साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. करणीविहार थाना पुलिस के अनुसार- ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने शनिवार की रात अपने पड़ोसी के मकान में घुस कर वहां सो रही छह साल की बच्ची को अगवा किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया.

जेएनयू की छात्रा को रेप की धमकी देने का मामला, 4आरोपी हुए गिरफ्तार

बच्ची के विरोध करने पर उसने पत्थर से उसके सिर पर वार किया और वहां से फरार हो गया. अधिकारी ने बताया कि वारदात के वक्त आरोपी नशे में था. उन्होंने कहा कि बच्ची को जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बच्ची के परिजनों की शिकायत और उसके द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com