विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 15, 2012

दिल्ली में स्कूल वैन के ड्राइवर ने किया 12 साल की लड़की से रेप

Read Time: 2 mins
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में स्कूली बच्चों को ले जाने वाली एक वैन के चालक ने 12 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आज घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके की है। पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ दो बार पहले भी बलात्कार करने की बात मानी है। रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यू) के सदस्यों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पांचवीं कक्षा की छात्रा है।

वहीं पणजी से करीब 100 किलोमीटर दूर संगुएम तालुका के कलय गांव में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मंजूनाथ शिंदे लड़की के पड़ोस में ही रहता था और खाने के कुछ सामान के साथ बच्ची को फुसलाकर वह अपने कमरे में ले आया।  बच्ची की मां ने बाद में शिकायत दर्ज करायी। आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। कर्नाटक निवासी शिंदे एक खनन कंपनी में ट्रक चालक का काम करता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
दिल्ली : ट्रक के शीशे पर युवक मार रहा था पत्थर, ड्राइवर ने रौंद डाला; सामने आया CCTV फुटेज
दिल्ली में  स्कूल वैन के ड्राइवर ने किया 12 साल की लड़की से रेप
5 स्टार होटल जितना आलीशान आश्रम लग्जरी गाड़ियां, 100 करोड़ की संपत्ति; आखिर बाबा कैसे बना धनकुबेर
Next Article
5 स्टार होटल जितना आलीशान आश्रम लग्जरी गाड़ियां, 100 करोड़ की संपत्ति; आखिर बाबा कैसे बना धनकुबेर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;