विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2013

दिल्ली में चलती कार में महिला के साथ बलात्कार

दिल्ली में चलती कार में महिला के साथ बलात्कार
नई दिल्ली: तमाम प्रयासों के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी और बलात्कार की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। रविवार को भी ऐसी ही एक घटना सामने आई जब राजधानी की सड़कों पर दिनदहाड़े 35 साल की एक महिला के साथ चलती कार में बलात्कार किया गया।

पुलिस ने बताया कि पांच लोगों ने महिला के साथ बलात्कार किया। इन लोगों में से कुछ महिला के जानकार हैं।

महिला को पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास से सुबह नौ बजे अगवा किया गया और फिर उसके साथ चलती कार में बलात्कार किया गया। इसके बाद महिला को अचेत अवस्था में सुबह 10.15 बजे प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया गया।

लोगों ने जब महिला को मेट्रो स्टेशन के बाहर देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल कराया।

मेडिकल जांच में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने कहा कि महिला ने अपने बयान में कहा कि जिन लोगों ने उसके साथ यह कृत्य किया है, उनमें से कुछ उसके जानकार हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की खोज की जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू-कश्मीर के पहले मुस्लिम IAS अधिकारी की कहानी, जिन्होंने कश्मीरी युवाओं के लिए खोली थी एक नई राह
दिल्ली में चलती कार में महिला के साथ बलात्कार
"एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ मत करो, ये अंधविश्वास..." : भूपेश बघेल ने दिया विवादित बयान
Next Article
"एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ मत करो, ये अंधविश्वास..." : भूपेश बघेल ने दिया विवादित बयान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com