विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2020

CAA Protest पर बोले रामदेव- ये देश जितना BJP और मोदी का है, उतना ही विपक्ष का भी, ऐसे आंदोलन से विदेश में होती है बदनामी

योगगुरु बाबा रामदेव ने NDTV से बात करते हुए नागरिकता संशोधन कानून, जेएनयू सहित कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी.

बाबा रामदेव ने कहा आंदोलन से देश की बदनामी होती है
  • छात्रों का काम आंदोलन करना नहीं है- रामदेव
  • देश जितना बीजेपी का है उतना ही विपक्ष का भी - रामदेव
  • बाबा रामदेव ने कहा छात्रों को देश निर्माण में आगे आना चाहिए
नई दिल्ली:

योगगुरु बाबा रामदेव ने NDTV से बात करते हुए नागरिकता संशोधन कानून, जेएनयू सहित कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. रामदेव ने CAA के मुद्दे पर कहा कि यह देश जितना BJP और नरेंद्र मोदी का है, उतना ही विपक्ष का भी, ऐसे आंदोलन से विदेश में देश की बदनामी होती है. शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर बाबा रामदेव ने कहा कि सड़क के ऊपर धरना प्रदर्शन ठीक नहीं है. जितना हिन्दू को रहने का अधिकार है उतना ही मुस्लिमों को भी इस देश में रहने का अधिकार है. उन्हें डर क्यों है? देश में काल्पनिक भय तैयार किया जा रहा है.

JNU विवाद के बीच रामदेव बोले- दीपिका पादुकोण को चाहिए मेरे जैसा सलाहकार, 'आजादी' के नारों पर कही ये बात...

बाबा रामदेव ने जेएनयू के मुद्दे पर कहा कि छात्र का काम आंदोलन करना नहीं है. छात्र अगर यह काम करेंगे तो राजनीतिक दल बेरोजगार हो जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि आज़ादी के नारे जिन्ना वाली तो देश के साथ धोखा और गद्दारी है. छात्रों को देश निर्माण के कार्य में लगना चाहिए. विदेशों में ऐसे आंदोलनों से देश की बदनामी होती है. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बाबा रामदेव ने सभी राजनीतिक दलों को शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है. विपक्ष को 2024 तक इंतजार करनी चाहिेए.  

आर्थिक सुस्ती पर बोले रामदेव- अब PM मोदी खुद तो खेत में हल जोतेंगे नहीं...

जनसंख्या कानून पर उन्होंने कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सजा का प्रावधान होना चाहिए. ऐसे लोगों की मताधिकार के अधिकार को भी खत्म कर देनी चाहिए. व्यापार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत में आज भी व्यापार को गलत नजर से देखा जाता है.बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि और रुचि सोया अब साथ साथ मिलकर काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि पतंजलि ने काफी तेजी से ग्रोथ किया है. पतंजलि देश के आर्थिक विकास में लगातार योगदान दे रहा है.

VIDEO: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से देश भर के 49 बच्चे सम्मानित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, BJP, CAA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com