विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2011

रामदेव का आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार के दायरे में : नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि यह अच्छी बात है और लोकतांत्रिक अधिकार के दायरे में है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: विदेशों में जमा कालेधन को स्वदेश लाने के मुद्दे पर बाबा रामदेव के आंदोलन की ओर संकेत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि यह अच्छी बात है और लोकतांत्रिक अधिकार के दायरे में है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह अच्छी बात है। किसी भी संगठन या व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन करने और अपने विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के विचार उन्होंने गांधीवादी अन्ना हजारे के आंदोलन के संबंध में व्यक्त किये थे। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का वक्त आ गया है। केंद्र सरकार को दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ लेना चाहिए। भ्रष्टाचार के प्रति कठोर कार्रवाई करने के प्रति अपनी सरकार की कटिबद्धता व्यक्त करते हुए नीतीश ने कहा कि इसी के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून राज्य में लागू है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आय से अधिक संपत्ति जमा करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने के लिए हमने कानून बनाया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रामदेव, नीतीश, Ramdev, Nitish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com