विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

ग्राम राज्य के बिना राम राज्य संभव नहीं : वेंकैया नायडू

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, गांवों पर काम किए बगैर देश विकसित नहीं हो सकता

ग्राम राज्य के बिना राम राज्य संभव नहीं : वेंकैया नायडू
वेंकैया नायडू ने कहा है कि ग्राम राज्य के बिना राम राज्य संभव नहीं हो सकता.
  • गुजरात के मेहसाणा में पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन
  • कुछ देर गुजराती में भी बोले वेंकैया नायडू
  • नदियों को जोड़ने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की
अहमदाबाद: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि ‘ग्राम राज्य’ के बिना ‘रामराज्य’ के लक्ष्य को हासिल कर पाना संभव नहीं है और गांवों पर काम किए बगैर देश विकसित नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें : देवी सरस्वती शिक्षा, दुर्गा रक्षा और देवी लक्ष्मी वित्त मंत्री : वेंकैया नायडू

गुजरात सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सरकार की ‘सुजलाम सुफलाम योजना’ के तहत वाटर पाइपलाइन परियोजना के उद्घाटन के लिए बुधवार को मेहसाणा पहुंचे नायडू ने कुछ देर के लिए गुजराती में संबोधन किया.

VIDEO : देश के 13वें उप राष्ट्रपति

नायडू ने नदियों को जोड़ने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की. इस मौके पर राज्यपाल ओपी कोहली और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मौजूद थे.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venkaiah Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com