विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2022

"अफवाहों पर ध्‍यान न दें" : राजू श्रीवास्‍तव के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चल रही 'चर्चाओं' के बीच परिजनों ने किया ट्वीट

राजू श्रीवास्‍तव के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर फैल रही इन अफवाहों की के बीच परिवार ने उनके हैंडल से एक ट्ववीट किया है

"अफवाहों पर ध्‍यान न दें" : राजू श्रीवास्‍तव के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चल रही 'चर्चाओं' के बीच परिजनों ने किया ट्वीट
दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्‍तव एम्‍स में भर्ती हैं
नई दिल्‍ली:

स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वे इस समय एम्स के ICU में हैं. धीरे-धीरे ही सही, उनके स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ  सुधार हो रहा है. इस बीच, राजू श्रीवास्‍तव को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है. मुंबई के कुछ वेब पोर्टल पर उनके लिए शोक संवेदना की खबरें भी छप गई हैं. कई लोगों ने ट्वीट के जरिये उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है. राजू के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर फैल रही इन अफवाहों की के बीच परिवार ने उनके हैंडल से एक ट्ववीट किया है.

ट्वीट में कहा गया है, "राजू श्रीवास्‍तव जी की तबियत स्थिर है और हम उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. डॉक्‍टर्स की टीम उनके स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रख रही है. आप सभी शुभचिंतकों को निरंतर प्‍यार और समर्थन के लिए धन्‍यवाद. आप सबसे अपील है कि अफवाहों, फर्जी खबरों पर ध्‍यान न दें. राजू श्रीवास्‍तव जी के अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए प्रार्थना करें. "

* 'दाना डालकर फंसाते हैं' : अरविंद केजरीवाल पर 'रेवड़ी कल्चर' को लेकर BJP के संबित पात्रा
* "'नरेंद्र मोदी बन गए तो नीतीश भी बन सकते हैं PM', सोनिया गांधी संग मीटिंग से पहले बोले तेजस्वी
* 'धरना दे रहे कश्मीरी पंडित कर्मियों को वेतन नहीं', BJP सांसद ने सरकारी बेरुखी पर केंद्र से पूछे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raju Srivastava, Raju Srivastava Heart Attack, Raju Srivastava Health Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com