लोकसभा स्पीकर चुनाव के लिए सरकार और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई. जिसके बाद अब लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए मतदान की नौबत आ गई. अब स्पीकर का फैसला मतदान के जरिए किया जाएगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह जी का खरगे जी के पास फोन आया. तब उन्होंने कहा- देखिए, आप हमारे स्पीकर को सपोर्ट कीजिए. पूरी अपोजिशन ने कहा है और हमने भी सबसे बात की है. साथ ही पूरी अपोजिशन ने कहा है कि हम स्पीकर को सपोर्ट करेंगे, मगर कन्वेंशन ये है कि डिप्टी स्पीकर अपोजिशन को मिलना चाहिए.
राहुल गांधी के आरोप पर राजनाथ का आया जवाब
राहुल ने आगे कहा कि राजनाथ सिंह जी ने कल शाम कहा था कि वो खरगे जी को कॉल रिटर्न करेंगे, अभी तक राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी को कॉल रिटर्न नहीं किया है. राहुल के इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है. राजनाथ सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे एक वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं. कल से लेकर आज तक मेरी उनसे तीन बार बातचीत हो चुकी है. सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर के पद पर सर्वसम्मति बनाने के लिए विपक्षी दलों से बातचीत की.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्पीकर के चुनाव पर क्यों नहीं बनी सहमति
विपक्षी दलों की तरफ से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू ने भी राजनाथ सिंह से मुलाकात की. विपक्ष डिप्टी स्पीकर के पद की मांग पर अड़ा हुआ है, लेकिन सरकार की तरफ से यह कहा गया कि उसने विपक्ष को यह प्रस्ताव दिया था कि स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से हो जाए और जब भी डिप्टी स्पीकर के पद का मामला सामने आएगा, सरकार उनसे बातचीत करेगी, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे ठुकरा दिया.
ये भी पढ़ें : ओम बिरला vs के सुरेश: लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद में क्या ताकत है कि इस बार आ गई चुनाव की नौबत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं