नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सैन्य सुधारों, घरेलू रक्षा विनिर्माण और हथियार प्रणालियों तथा हार्डवेयर के लिए अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के तरीकों की व्यापक समीक्षा की. अधिकारियों ने कहा कि एक दिवसीय 'चिंतन शिविर' के दौरान उन्होंने रक्षा मंत्रालय के विभिन्न विभागों और एजेंसियों को विभिन्न पहलों के कार्यान्वयन के लिए एक समयबद्ध कार्ययोजना बनाने का भी निर्देश दिया.
मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने और 15 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पर एक प्रस्तुति देने का निर्देश दिया. सिंह ने ट्वीट किया, 'आज दिन भर के 'एमओडी चिंतन शिविर' के दौरान व्यापक चर्चा हुई. भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और हमारे पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, 'मैंने सभी संबंधित विभागों को एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने और 15 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पर एक प्रस्तुति देने का निर्देश दिया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि घरेलू रक्षा विनिर्माण में स्वदेशीकरण सामग्री को बढ़ाने के लिए कई नवोन्मेषी प्रस्तावों पर चर्चा की गई.
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष समीर वी कामत विचार-विमर्श में शामिल थे.
ये भी पढ़ें:-
"कांग्रेस का ATM है छत्तीसगढ़ की सरकार..": दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले पर रविशंकर प्रसाद
कर्नाटक: कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार को बताया ‘लुटेरी', बीजेपी के प्रति दिखाई गर्मजोशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं