बेगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति गर्मजोशी दिखाते हुए कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि ‘लुटेरों पर लगाम लगाने के लिए एक नया अध्याय शुरू करना होगा.'
जेडीएस में दूसरे नंबर के नेता कुमारस्वामी ने कहा कि वह इस अभियान में शामिल होने वालों का समर्थन करेंगे. इससे एक दिन पहले कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी के इस आरोप के लिए उनका समर्थन किया था कि व्यापक स्तर पर ‘स्थानांतरण का धंधा' जारी है, जिसमें अधिकारियों से उनके पद पर बने रहने के लिए 30 लाख रुपये वसूले जा रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया सरकार पर हमला जारी रखते हुए यहां पत्रकारों से कहा, “कल येदियुरप्पा ने मेरे बारे में कुछ अच्छे शब्द बोले थे. मैं गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ना चाहता. इन लुटेरों पर लगाम लगाने के लिए नया अध्याय शुरू करना होगा.” JDS ने कांग्रेस सरकार को “लुटेरी” करार दिया और कहा कि पार्टी बड़े पैमाने पर ‘स्थानांतरण के धंधे' में लिप्त है.
कुमारस्वामी ने कहा, 'जो भी मेरा समर्थन करना चाहे, मैं उसकी मदद लेने के लिए तैयार हूं. मैं इस राज्य के संसाधनों को बचाने के मेरे अभियान में आगे आने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ खड़ा रहूंगा.' भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा था, 'हम एच.डी. कुमारस्वामी के लगाए आरोपों से सहमत हैं. वह जिम्मेदारी से बात कर रहे हैं. हम अपने संघर्ष में उन्हें भरोसे में लेंगे. उन्हें भी हमारा साथ देना चाहिए. हम कुमारस्वामी के संघर्ष को अपना पूरा समर्थन देते हैं.”
इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कुमारस्वामी के आरोपों को निराधार बताया. सिद्धरमैया ने कहा, 'वह हताश हैं. इसलिए, ऐसा बयान दे रहे हैं.' शिवकुमार ने कहा, 'कुमारस्वामी अपनी राजनीति करें. हमारा कर्तव्य लोगों की सेवा करना है, जो हम करेंगे.'
ये भी पढ़ें:-
BJP ने संगठन में किए कई बदलाव : कहीं पुराने चेहरे तो, कहीं दूसरे दल से आए नेता पर जताया भरोसा
बगावत के बाद चाचा-भतीजा एक्शन में: अब NCP पर दावे की लड़ाई, बैठकों का दौर जारी; 10 बड़ी बातें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं