विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2025

अब राजस्थान लोक सेवा आयोग पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए पूरा विवाद

यह भी सवाल उठाया गया है कि RPSC ने कई सेंटरों की वीडियोग्राफ़ी के दस्तावेज़ों को बार-बार मांगने के बावजूद उपलब्ध नहीं कराया. SOG ने आरोप लगाया है कि आयोग ने सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और जैमर लगाने का काम ठीक से नहीं किया. (सोमू आनंद की रिपोर्ट)

अब राजस्थान लोक सेवा आयोग पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए पूरा विवाद
नई दिल्ली:

बीते कुछ दिनों राजस्थान लोक सेवा आयोग पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, एनडीटीवी को राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामलों की जांच कर रही SOG की रिपोर्ट मिली है. इस रिपोर्ट में राजस्थान लोक सेवा आयोग पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, SOG  ने यह रिपोर्ट राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को पिछले वर्ष अगस्त महीने में भेजी थी. एनडीटीवी को यह रिपोर्ट मिली है. इसमें इन परीक्षाओं में कई तरह की अनियमितताएं होने के आरोप लगाए गए हैं और राजस्थान लोक सेवा आयोग के परीक्षा आयोजन कराने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं.

क्या कहा रिपोर्ट में?

 SOG ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि SI भर्ती परीक्षा अपर्याप्त इंतजाम के साथ करवाई गई और इसी वजह से परीक्षा में अनियमितताएं हुईं. SOG ने अपनी रिपोर्ट में इस परीक्षा को रद्द करने की भी सिफ़ारिश की थी. SOG की जांच रिपोर्ट में उठाए गए कुछ प्रमुख सवाल -

3 दिन में परीक्षा का आयोजन?

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह परीक्षा 3 दिनों में आयोजित की गई जबकि यह परीक्षा पहले एक दिन में आयोजित की जानी थी. साथ ही कहा गया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा एक दूसरी परीक्षा है जिसमें SI भर्ती परीक्षा से तीन गुना ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे, लेकिन वह परीक्षा एक दिन में आयोजित करवाई गई थी. शिक्षक पात्रता परीक्षा में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे जो एक दिन में हुई थी. लेकिन SI परीक्षा में 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों के लिए 3 दिनों में परीक्षा कराने का फैसला किया गया.

शिक्षक पात्रता परीक्षा में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे जो एक दिन में हुई थी. लेकिन SI परीक्षा में 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों के लिए 3 दिनों में परीक्षा कराने का फैसला किया गया.

13 तारीख की हुई परीक्षा के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय

SOG ने  रिपोर्ट में कहा है कि 13 सितंबर को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है. उसने कहा है कि 13, 14, 15 सितंबर 2021 को तीन दिनों के अंदर परीक्षाओं के आयोजन में नॉर्मलाइज़ेशन की प्रक्रिया भी संदिग्ध है. लेकिन RPSC ने गोपनीयता का हवाला देते हुए इस बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया. जबकि 13 तारीख को हुई परीक्षा के अंक घटाए गए थे, 14 तारीख की परीक्षा के अंक 8 से 10 अंक बढ़ाए गए और 15 तारीख को हुई परीक्षा के अंक 10 से 15 अंक बढ़े हैं जिससे नॉर्मलाइजेशन का पैमाना स्पष्ट नहीं होता है और सवाल खड़े होते हैं.

इसके अलावा तीनों दिनों में लगभग समान संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. लेकिन 13 तारीख की परीक्षा में बैठे सिर्फ़ 19 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन हुआ.14 तारीख को परीक्षा देने वाले 28 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन हुआ. वहीं 15 तारीख को जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी उनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा का चयन हुआ. इसे लेकर भी सवाल उठाए गए हैं.

13 तारीख की परीक्षा में बैठे सिर्फ़ 19 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन हुआ.14 तारीख को परीक्षा देने वाले 28 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन हुआ. वहीं 15 तारीख को जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी उनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा का चयन हुआ.

धुंधली तस्वीरें, वीडियोग्राफी पर सवाल

SOG ने यह भी सवाल उठाया है कि अभ्यर्थियों के आवेदनों पर तस्वीरें धुंधली क्यों हैं, जबकि RPSC को परीक्षार्थियों से आवेदन के ज़रिए इतनी बड़ी रकम मिलती है. इसमें आरोप लगाया गया है कि दो आवेदकों की तस्वीरों को मिलाकर धुंधली कर उन्हें अपलोड किया जाता है ताकि अभ्यर्थी को ठीक से पहचाना नहीं जा सके और डमी कैंडिडेट बिठा कर परीक्षा करवाई जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा

यह भी सवाल उठाया गया है कि RPSC ने कई सेंटरों की वीडियोग्राफ़ी के दस्तावेज़ों को बार-बार मांगने के बावजूद उपलब्ध नहीं कराया. SOG ने आरोप लगाया है कि आयोग ने सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और जैमर लगाने का काम ठीक से नहीं किया, और इसलिए ब्लूटूथ से परीक्षा में चोरी हो पाई.

आयोग ने सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और जैमर लगाने का काम ठीक से नहीं किया, और इसलिए ब्लूटूथ से परीक्षा में चोरी हो पाई.

उल्लेखनीय है कि SOG की रिपोर्ट में RPSC की भूमिका को लेकर सवालों की जानकारी ऐसे समय आई है जब इस परीक्षा के आयोजन को लेकर RPSC के सदस्यों की भूमिका पर पहले भी सवाल उठे हैं. RPSC के दो सदस्य अभी जेल में हैं और कई अन्य सदस्यों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Public Service Commission, Rajasthan Public Service Commission (RPSC), Rajasthan Public Service Commission Exam, Rajasthan Public Service Commission News, Rajasthan Public Service Commission Reorganization
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com