RPSC Grade 2 Admit Card 2022: ग्रेड 2 टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी हफ्ते जारी होगा, लेटेस्ट अपडेट देखें

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है, उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ तैयार हो जाएं. राजस्थान लोक सेवा आयोग इसी हफ्ते आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा.

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: ग्रेड 2 टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी हफ्ते जारी होगा, लेटेस्ट अपडेट देखें

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: ग्रेड 2 टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी हफ्ते

नई दिल्ली:

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) इस सप्ताह आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 (Sr Teacher Grade 2 Competitive Examination 2022) के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा. 

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी ग्रेड 2 परीक्षा का आयोजन राज्य में सीनियर टीचरों की ग्रुप-ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए कर रहा है. ग्रुप ए के लिए सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन 21 दिसंबर को किया जाएगा. वहीं ग्रुप बी के लिए 22 और 23 दिसंबर को और ग्रुप सी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 24, 26, और 27 दिसंबर 2022 को किया जाएगा.

IGNOU January 2023 Session: इग्नू के यूजी और पीजी कोर्सों में री-रजिस्ट्रेशन का अब भी मौका, लास्ट डेट जानें

सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 21 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी. आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा. 

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी ने पीडियाट्रिक्स और साइंटिस्ट के पद पर निकाली भर्ती, इस सरकारी नौकरी के लिए आज ही आवेदन करें

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें

चरण 1: आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.

चरण 2: होमपेज पर 'आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022' लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: स्क्रीन पर दिखाए गए आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें.

चरण 4: आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चरण 5: उम्मीदवार आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 को सेव और डाउनलोड कर सकते हैं.