विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

राजस्‍थान सरकार ने कहा, अरावली की पहाड़ियों पर नहीं हो रहा अवैध खनन

सुप्रीम कोर्ट में पिछली सुनवाई में राजस्थान सरकार ने ये स्वीकार किया था कि अरावली की 138 में से 28 पहाड़ियां गायब हो चुकी हैं

राजस्‍थान सरकार ने कहा, अरावली की पहाड़ियों पर नहीं हो रहा अवैध खनन
राजस्थान की अरावली पर्वत श्रृंखला पर अवैध खनन हो रहा है.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार ने कहा कि अरावली के 115.34 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध खनन नहीं हो रहा है. राजस्थान सरकार की तरफ से कहा गया है कि उनको मिली सेटेलाइट इमेज के द्वारा यह देखना होगा कि कितने एरिया में अवैध खनन हुआ है.

सरकार ने कहा कि अभी तक 27 प्रतिशत काम पूरा हुआ है और इसको पूरा होने में 3 महीने का समय और लगेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट में राजस्थान सरकार ने ये स्वीकार किया था कि अरावली की 138 में से 28 पहाड़ियां गायब हो चुकी हैं. कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को 48 घंटे के भीतर अरावली के 115.34 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध खनन रुकवाने के आदेश दिए थे.

कोर्ट ने कहा कि वह यह आदेश देने के लिए मजबूर हो गया है क्योंकि राजस्थान सरकार ने इस मामले को बहुत ही हल्के में लिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Illegal Mining
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com