Rajasthan Election Results: राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के नतीजों जारी किए जा चुके हैं. भाजपा को 115 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को केवल 69 सीटें के साथ ही संतोष करना पड़ा. इस बार भी हर पांच साल में सरकार बदलने की 'सियासी रिवाज' बरकरार रही. अशोक गहलोत इस बार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को भी चुनाव में नहीं भुना पाए. इस बार प्रदेश में 1,800 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से 26396 वोटों से जीत गए हैं. उन्होंने बीजेपी के महेंद्र सिंह राठौड़ को हराया है. बीजेपी की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से 103010 वोटों से जीतीं. इस सीट से वह 2003 से जीत रही हैं.
राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था. राज्य की 200 में से 199 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था.