देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान खत्म हो गया, अब एग्जिट पोल (Rajasthan Exit Polls) सामने आ गए हैं. सभी पोलिंग एजेंसियों ने सर्वे के मुताबिक अपने अनुमान को अलग-अलग राज्यों के लिए सार्वजनिक कर दिया है. जिन पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हुआ, इनमें 200 सीटों वाला राजस्थान भी शामिल है, जहां Times Now-ETG एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को बहुमत मिल सकता है.
Times Now-ETG एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को 108 से 128 सीटों पर फतह मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 56 से 72 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है. एग्जिट पोल के मुताबिक, अगर चुनाव के आंकड़े आते हैं तो यहां पर हर पांच साल में सत्ता बदलने कर की सियासी रिवाज बरकरार रहती हुई दिख रही है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें, 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान की 199 सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी. राज्य की करनपुर सीट पर मतदान टल गया था. दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी का निधन हो जाने की वजह से करनपुर सीट पर चुनाव टाल दिया गया था. राजस्थान की सत्ता पर पिछले पांच सालों से कांग्रेस की गहलोत सरकार का राज है. अशोक गहलोत सरकार एक बार फिर से जीत का दावा कर रही है. उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रख एक बार फिर से जीत का आशीर्वाद मांगा.
दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस राज में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया. बीजेपी एन्टी-इन्कम्बैन्सी के सहारे भी जीत की आस लगाए हुए है. राजस्थान में पिछले कई दशकों से परंपरा रही है कि यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है, यहां की जनता का मूड हर पांच साल में बदलता रहता है, तो इस परंपरा से भी बीजेपी को काफी उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं