विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2018

राहुल गांधी ने अजमेर दरगाह में फूल और चादर चढ़ा की जियारत, पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा

दरगाह शरीफ में गांधी परिवार के खादिमों ने राहुल गांधी को परंपरागत तरीके से जियारत करवाई.

राहुल गांधी ने अजमेर दरगाह में फूल और चादर चढ़ा की जियारत, पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा
अजमेर दरगाह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी.
  • राहुल ने अकीकत के फूल और चादर पेश कर जियारत की.
  • खादिमों ने परंपरागत तरीके से करवाई जियारत.
  • पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा
अजमेर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीकत के फूल और चादर पेश कर जियारत की. इस मौके पर राहुल के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे. दरगाह शरीफ में गांधी परिवार के खादिमों ने राहुल गांधी को परंपरागत तरीके से जियारत करवाई.

इसके बाद राहुल गांधी अजमेर से पुष्कर रवाना हो गए. पुष्कर में उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की. बता दें, राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरे जोर से तैयारी में लगी हुई है. इसी सिलसिले में राहुल गांधी राजस्थान के दौरे पर हैं. सोमवार को राहुल गांधी राजस्थान के पश्चिमी हिस्से जैसलमेर के पोकरण सहित तीन स्थानों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. 
 
2r4kt18o

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोमवार को तीन जगह चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम सोमवार को भीलवाड़ा, कोटा और बेणेश्वेर धाम में रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें, रविवार को पीएम मोदी ने राजस्थान के अलवर में रैली को संबोधित किया था. मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजस्थान में अपनी पहली सभा करेंगे, इसके बाद वे आज ही के दिन कई और सभाओं को भी संबोधित करेंगे. 
 
n20k4emo

बता दें, राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान है. मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ राजस्थान चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे.

2019 का सेमीफाइनल: जाति-धर्म की बेताब सियासत
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com