विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

'भैया घर पर कॉल करना है और रोने लगी सोनम रघुवंशी...', रात 1 बजे क्‍या हुआ ढाबे वाले ने किया खुलासा

. राजा (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंगरियात गांव में एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे.  राजा का शव दो जून को गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था.

'भैया घर पर कॉल करना है और रोने लगी सोनम रघुवंशी...', रात 1 बजे क्‍या हुआ ढाबे वाले ने किया खुलासा
इंदौर:

राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय आए थे, जहां दोनों ने कई खूबसूरत पल एक-दूजे के साथ घूमते हुए बिताए. लेकिन, 23 मई को वे लापता हो गए. फिर 10 दिन बाद राजा का शव रियात अर्लियांग के वेइसाडोंग पार्किंग लॉट के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया. पास में ही एक चाकू भी मिला, जिसे मर्डर वेपन माना गया. उस समय सोनम भी लापता हो गई थी, जिसके बाद कई राज्यों में उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी. इस मामले में आज नया मोड़ तब आया जब लापता चल रही पत्नी सोनम रघुवंशी ने यूपी के गाजीपुर में मिली. जहां से उसे हिरासत में लिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस को कैसे मिली सोनम

सोनम यूपी के गाजीपुर में पुलिस को एक ढाबे पर मिली. ढाबेवाले शख्स का नाम साहिल यादव है. साहिल यादव ने बताया कि रात 1 बजे का वक्त था, तब सोनम उनके ढाबे पर आई. सोनम वहां पर वाराणसी की तरफ से आई थीं. जब सोनम ढाबे पर पहुुंची तब वहां पर कुछ कस्टमर भी बैठे थे. वहां बैठे कस्टमर से सोनम ने फोन मांगा और कहा कि भैया घर पर कॉल करना है. लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कहा कि ढाबे वाले से मांग लीजिए. तब मैंने ही सोनम को अपना मोबाइल दिया. वह अपने घर पर बात करती है.

ये भी पढ़ें : LIVE : राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम का बॉयफ्रेंड भी गिरफ्तार, साजिश रच दिया हत्या को अंजाम

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद वह अपने भाई से बात करते हुए रोने लगती है. उनके घरवाले मुझसे बात करते हैं. वह पता पूछते हैं. मैंने उनको बताया. वह कुछ देर बाद पानी मांगती हैं. इसके बाद उनके भाई से बात होती रहती है. भाई पुलिस से बात कहने को कहती है. एसएचओ आते हैं और बात कर सोनम ले जाती हैं. साहिल बताते हैं कि सोनम जब आईं, तो उन्हें देखकर मुझे कुछ अंदेशा हुआ. दो घंटे के आसपास वह ढाबे पर रहीं.

क्या सोनम ने कराई अपने पति की हत्या

मेघालय पुलिस के मुताबिक राजा की हत्या में सोनम का हाथ रहा है. वहीं, सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वो ऐसा नहीं कर सकती. बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी के लव अफेयर की वजह से हुई. इस हत्या में सोनम का बॉयफ्रेंड भी शामिल था. सोनम के बॉयफ्रेंड का नाम राज कुशवाह बताया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : Exclusive: अगर सोनम जिंदा थी, तो उसे पहले ही सामने आ जाना चाहिए था... राजा रघुवंशी के भाई अर्पित चौहान

क्यों सवालों के घेरे में मेघालय पुलिस 

राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय आए थे. यहां दोनों ने कई स्थानों पर कीमती समय बिताए. लेकिन, 23 मई को वे लापता हो गए. दस दिन बाद राजा का शव रियात अर्लियांग के वेइसाडोंग पार्किंग लॉट के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया. पास में ही एक चाकू भी मिला, जिसे मर्डर वेपन माना गया. उस समय सोनम भी लापता हो गई थी, जिसके बाद कई राज्यों में उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी. जैसे-जैसे मामला सामने आया, राजा और सोनम के परिवारों ने जांच को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं. उन्होंने मेघालय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और स्कूटी के जीपीएस डेटा की ओर इशारा किया, जिससे पता चलता है कि राजा-सोनम के साथ तीन से चार व्यक्ति मौजूद थे, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की.

Latest and Breaking News on NDTV

इस मामले में मेघालय पुलिस का क्या दावा

मेघालय पुलिस ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी ने दबाव में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है. उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है. मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा गया. उसने बढ़ते दबाव के चलते रविवार देर रात नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : सोनम बेवफा! खुद बुक किया था मेघालय में हनीमून का टिकट, हैरान कर रहे हैं ये 5 बड़े खुलासे

वहीं, मेघालय के पुलिस महानिरीक्षक डाल्टन पी. मारक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को फोन पर बताया, "सोनम ने कल रात दबाव में आकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या चार हो गई. एक आरोपी अभी भी फरार है.सोनम को अदालती कार्यवाही के लिए मेघालय वापस लाया जाएगा." उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश के अनुसार सोनम को वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर पाया गया. उसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है.

मेघालय सीएम ने एक्स पोस्ट पर क्या लिखा

मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा कि जांच जारी है और आगे की जानकारी के लिए गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने भी मामले में सफलता की बात स्वीकार की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com