मुंबई के पास वाशी में एक होटल के कर्मचारियों को राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने मराठी गाने नहीं बजाने के कारण जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार मराठी गानों को लेकर कुछ लोगों और होटल स्टाफ के बीच बुधवार शाम कहासुनी हो गई. मनसे कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हो गए. स्टाफ के सदस्यों और प्रबंधक ने उन्हें स्थिति समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ गया इस बीच एमएनएस से जुड़े लोग उग्र हो गए. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग होटल के कर्मचारी को पीट रहे हैं.
वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ महिला होटल के कर्मचारियों को मराठी गाना बजाने के लिए कह रही है. इस बीच पास में ही खड़े एमएनएस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि ''हम महाराष्ट्र में हैं और यहां सिर्फ मराठी गाने बजेंगे.'' प्रबंधक की तरफ से उसकी मांग को मना करने पर एमएनएस कार्यकर्ता ने उसे थप्पड़ मार दिया.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से मारपीट की घटना होती रही है. हाल ही में राज समर्थकों द्वारा एक महिला को धक्का और थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं