महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर बंद करवाने को लेकर एमएनएस नेता राज ठाकरे और सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. राज ठाकरे द्वारा अजान के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ें जाने की चेतावनी के बाद पुलिस की तरफ से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं को कई जगहों पर हिरासत में लिया गया है. जानकारी के अनुसार मनसे कार्यकर्ता नितिन नाइक, प्रवीण हंगे और शरद दिघे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.बताते चलें कि राज ठाकरे ने मंगलवार को ट्वीट कर अपील की थी कि जहां भी लाउडस्पीकर से अजान होती है उसके सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए. साथ ही उन्होंने लाउडस्पीकर हटाने के लिए हस्ताक्षर मुहिम शुरू करने की अपील भी की थी. उन्होंने लिखा था कि सभी हिंदू राजनीतिक दलों की बेड़ियों को तोड़ कर इस अभियान में हिस्सा लें.
सरकार की तरफ से अब राज ठाकरे पर कार्रवाई के संकेत मिलने लगे हैं.महाराष्ट्र की औरंगाबाद पुलिस ने मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के दो दिन पहले दिये गये ‘‘भड़काऊ'' भाषण को लेकर मंगलवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया. वहीं, महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि इस मुद्दे पर राज ठाकरे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले की एक अदालत ने 14 साल पुराने एक मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. 2008 में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए राज ठाकरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 109 और 117 (अपराध के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के संबंध में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के भाषण को लेकर उनके खिलाफ औरंगाबाद पुलिस द्वारा मंगलवार को मामला दर्ज किये जाने के बीच पार्टी के कुछ नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि वे अपने पार्टी प्रमुख के खिलाफ आगे और कार्रवाई होने की स्थिति में सड़कों पर उतरेंगे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ठाणे जिला इकाई के अध्यक्ष अविनाश जाधव ने पत्रकारों से बात करते हुए इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की. जाधव ने दावा किया कि वह (शिवसेना संस्थापक) बाल ठाकरे थे, जिन्होंने सबसे पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी, लेकिन उनके बेटे (मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे) ने राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
ये भीं पढ़ें-
जोधपुर में हिंसक झड़प के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, 4 जवान घायल: 10 बड़ी बातें
"नवाज शरीफ के साथ केक नहीं काटा": राहुल गांधी के दोस्त की शादी में शरीक होने पर कांग्रेस का जवाब
अच्छे दिन आएंगे... हम डरते नहीं, हम लड़ना जानते हैं : ईद के मौके पर ममता बनर्जी
Video :लाउडस्पीकर विवाद : राज ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री और डीजीपी की मीटिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं