कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए नेपाल की यात्रा पर है. राहुल की नेपाल यात्रा पर बीजेपी उनकी आलोचना करने में लगी है. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने नेपाल में दोस्त की पार्टी में शामिल होने के लिए राहुल पर निशाना साधा. जिसके जवाब में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी मित्र की शादी में शामिल होने के लिए मित्र राष्ट्र की यात्रा करना अपराध नहीं है.
इसके साथ ही कांग्रेस ने अपना तर्क देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी की शादी में अचानक आने की तुलना में कम आक्रामक है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "राहुल गांधी नवाज शरीफ के साथ केक काटने के लिए पीएम मोदी की तरह बिन बुलाए मेहमान के रूप में पाकिस्तान नहीं गए हैं, और हम जानते हैं कि पठानकोट में क्या होता है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक मित्र देश नेपाल गए हैं, एक पत्रकार की शादी में शामिल होने के लिए और इसमें कुछ भी गलत नहीं है, असल में यह हमारी संस्कृति का मामला है. इसमें किसी तरह का कोई अपराध नहीं है. हो सकता है कि पीएम और भाजपा जल्द ही तय कर लें कि यह एक की शादियों में भाग लेना अपराध है. वो अमित मालवीय जैसे भाजपा नेताओं के ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिन्होंने नेपाल में राहुल गांधी का वीडियो पोस्ट किया था. कई लोगों ने राहुल के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा कि वो भी अपने निजी समय के हकदार है.
ये भी पढ़ें: तिहाड़ के जेलर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
द काठमांडू पोस्ट ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि राहुल गांधी तीन अन्य लोगों के साथ सोमवार को काठमांडू पहुंचे. राहुल गांधी अपनी नेपाली मित्र, पूर्व सीएनएन पत्रकार और अब लुंबिनी संग्रहालय की कार्यकारी निदेशक की शादी में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं. समाचार पत्र ने बताया कि शादी मंगलवार की है और गुरुवार को एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.
VIDEO: मध्यप्रदेश : खरगौन में ईद के दिन भी क्यों मायूस है ये मुस्लिम परिवार? अनुराग द्वारी की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं