ईद (Eid) के मौके पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता की रेड रोड से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे दिन आएंगे... हम डरते नहीं, हम लड़ना जानते हैं. आज देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है.अलगाव की राजनीति चल रही है, वो भी ठीक नहीं है. हम एकता चाहते हैं, हम सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा चाहते हैं.
#WATCH पश्चिम बंगाल: ईद उल फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर लोगों ने बारिश में नमाज अदा की। pic.twitter.com/bCrxvlvFHH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि बिहार CM नीतीश कुमार ने भी गांधी मैदान पहुंचकर ईद-उल-फितर के अवसर पर आयोजित नमाज में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि दो साल से कोविड के चलते लोग यहां नहीं आ पा रहे थे, खुशी है कि फिर से ईद के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग आए हैं। बिहार आगे बढ़े, देश आगे बढ़े, भाईचारा रहे."
पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नई दिल्ली में संसद मार्ग मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद कहा कि पूरे मुल्क़ को ईद मुबारक हो. मुल्क़ में अमन रहे. सब इकट्ठा हुए, आपने देखा कितने लोग आए थे. कभी-कभी कुछ लोग पागल हो जाते हैं, लोगों को भटका देते हैं, वरना देश में हमेशा अमन ही रहता है.
बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि हम पूरे मुल्क़ के लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हैं. सब लोग भाईचारे से रहें, मुल्क़ की तरक्की के लिए दुआ करें. हमारा मुल्क़ आगे बढ़े.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं