दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर रात झमाझम बारिश हुई. इससे खत्म होती सर्दी एकबार लौटने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में बृहस्पतिवार यानी 23 जनवरी को भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा.
कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाके में हुई बर्फबारी के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर रहा. इससे पहले मंगलवार को गुलमर्ग, सोनमर्ग और कश्मीर के कुछ अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर बर्फबारी हुई. हिमपात के बाद घाटी में रात के तापमान में कमी आई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजस्थान में सर्दी का सितम
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय कस्बे माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 6.8 डिग्री, सिरोही और फतेहपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर और बीकानेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं