विज्ञापन

दिल्ली NCR में आंधी, तूफान और बारिश, यूपी-बिहार से राजस्थान तक मॉनसून की गुड न्यूज, मुंबई में रेड अलर्ट

Rain in Delhi NCR Weather: उत्तर प्रदेश के बाद मॉनसून दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत को अगले 24 से 48 घंटों के भीतर कवर कर लेगा. दिल्ली एनसीआर रीजन में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली NCR में आंधी, तूफान और बारिश, यूपी-बिहार से राजस्थान तक मॉनसून की गुड न्यूज, मुंबई में रेड अलर्ट
Rain Alert in Delhi NCR Mumbai
PTI
नई दिल्ली:

Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर में बादलों ने डेरा डाल दिया है और मॉनसून की दस्तक के पहले ही आज सुबह तेज आंधी के साथ बारिश ने दस्तक दी है. इंडिया गेट, जंतर-मंतर, चाणक्यपुरी से लेकर पालम तक तेज बारिश हो रही है. नोएडा, गाजियाबाद में भी सुबह 7 बजे से बरसात हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले 5 दिनों यानी 6 जुलाई तक तेज हवाओं, बिजली चमकने और बादलों की गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है. दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद जैसे वेस्ट यूपी के इलाकों में भी कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा. आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं मुंबई, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज मॉनसून की भारी बारिश का रेड अलर्ट है. मुंबई में पालघर समेत कुछ जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

आज का मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में 2, 4-7 जुलाई तक भारी बारिश
हिमाचल में 3 और 7 जुलाई को बारिश
पंजाब में 2-4 जुलाई और 6-7 जुलाई को
दिल्ली में 2 से 7 जुलाई तक बरसात 
राजस्थान में 2 जुलाई, 5 से 7 जुलाई तक
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई तक 
पूर्वांचल में 2-3 जुलाई और फिर 6-7 जुलाई

Rain Delhi

मॉनसून का दिल्ली में दस्तक का इंतजार

मॉनसून की बात करें तो दक्षिण पश्चिम मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के इलाकों के साथ राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज या कल दस्तक दे सकता है. उधर, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अगले 5-6 दिनों के दौरान देश के मध्य भागों यानी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में भी जोरदार बारिश के आसार हैं. गुजरात और कोंकण क्षेत्र में भी 5 जुलाई तक बारिश के संकेत हैं. कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 

राजस्थान में आंधी, बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्ट यूपी में 3 से 7 जुलाई के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 से 5 जुलाई के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में 7 जुलाई तक और पूर्वी राजस्थान में 4 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 3 से 5 जुलाई के दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. जबकि पूर्वी राजस्थान में 3-4 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत बारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिन आंधी, तूफान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है. 

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून अपडेट

उत्तर प्रदेश की बात करें तो मॉनसून कुछ पूर्वी इलाकों में पहुंच चुका है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में आजमगढ़, वाराणसी जैसे जिलों में 2 -3 जुलाई और फिर 6-7 जुलाई को बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद समेत ज्यादातर हिस्सों में 2-3 जुलाई  को बारिश का अलर्ट है. 

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है. कश्मीर, लद्दाख रीजन में आंधी, तूफान और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है. उत्तराखंड में 2 जुलाई, 4 से 7 जुलाई के दौरान आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट है. 

ये भी पढ़ें - मॉनसून की यूपी में एंट्री, दिल्ली भी दूर नहीं, पंजाब-हरियाणा से उत्तराखंड-हिमाचल तक झमाझम बारिश का IMD अलर्ट

मुंबई में रेड अलर्ट 

मौसम विभाग ने मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मुंबई में सांताक्रूज, जुहू एयरपोर्ट, विक्रोली, बांद्रा, विद्या विहार, चेंबूर, कोलाबा और बायकूला इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है. नवी मुंबई में भी भारी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है. कई जगह लोकल ट्रेन भी प्रभावित हुई. मराठवाड़ा रीजन में 5 जुलाई तक, सौराष्ट्र में 4-6 जुलाई तक और कच्छ रीजन में भी भारी बारिश की संभावना है. बारिश के साथ आंधी तूफान की भी चेतावनी है. गोवा और कोंकण रीजन में 5 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है. 

Navi Mumbai Rain Alert

मुंबई मे हाई टाइड का अलर्ट

मुंबई मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार 2 जुलाई को मुंबई में समुद्र का ज्वार-भाटा Tide Timing इस प्रकार रहेगा. दोपहर की हाई टाइड (करीब 1:54 बजे) के दौरान यदि भारी बारिश जारी रहती है, तो मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बढ़ सकती है.

हाई टाइड High Tide
रात 12:56 बजे – 3.69 मीटर
दोपहर 1:54 बजे (लगभग) – 4.27 मीटर
लो टाइड Low Tide
सुबह 6:39 बजे – 0.78 मीटर
रात 8:03 बजे (लगभग) – 1.82 मीटर

बिहार-झारखंड में भी भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो गंगा के मैदानी इलाकों  वाले बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में 2 से 7 जुलाई के दौरान तेज बारिश होने का अलर्ट है. बिहार में 4 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं से मौसम बदला रहेगा. बिहार में 5 -7 जुलाई के बीच भी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ रेन अलर्ट है. 

ये भी पढ़ें - 6 दिन आंधी, तूफान-बारिश, दिल्ली NCR में भी IMD अलर्ट, मॉनसून के पहले बरसेंगे बदरा, यूपी, राजस्थान से MP तक जानें आज का मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Monsoon Rain, Monsoon Update, Weather Today, Aaj Ka Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com