विज्ञापन

Rain Alert: आज से एक हफ्ते तक आंधी, बारिश, दिल्ली, यूपी से एमपी-राजस्थान तक मौसम बदला, मॉनसून भी पकड़ेगा रफ्तार 

Aaj ka Mausam: मॉनसून दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत उत्तर भारत पहुंचने में अभी भले ही देर है. लेकिन मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के इलाकों में हल्की बारिश, आंधी आई है.

Rain Alert: आज से एक हफ्ते तक आंधी, बारिश, दिल्ली, यूपी से एमपी-राजस्थान तक मौसम बदला, मॉनसून भी पकड़ेगा रफ्तार 
Weather Today Monsoon Rain Alert: बारिश का अलर्ट
  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक एक हफ्ते बारिश, आंधी का अलर्ट
  • मॉनसून मुंबई में सक्रिय, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाकी इलाकों की ओर बढ़ा
  • दिल्ली, यूपी में मॉनसून जून के आखिरी में पहुंचने का अनुमान, अभी करना होगा इंतजार
नई दिल्ली:

Weather Today: उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के उत्तर भारत के इलाकों में अभी मॉनसून की बारिश की बूंदों के गिरने में भले ही देरी हो रही हो, लेकिन यहां गर्मी से थोड़ी राहत बेमौसम बरसात से मिल रही है. दिल्ली, एनसीआर में आज दोपहर को धूल भरी आंधी के बाद बरसात हो गई. नोएडा, गाजियाबाद और वेस्ट यूपी के शहरों में भी बरसात हुई. बादल छाये रहने के बीच अगले हफ्ते तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. दिल्ली एनसीआर के साथ पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में 22 से 26 जून के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली एनसीआर में बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 जून, पूर्वांचल में 22 से 25 जून और फिर 27 और 28 जून को बरसात होने का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में भी 22 से 28 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी 22 जून से एक हफ्ते तक लगातार बारिश होने का अनुमान है. 

Delhi Rain Today

PTI

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 22 और 23 जन को बादल छाये रहने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के बीच दोपहर और शाम को आंधी बारिश का अलर्ट था. दोनों ही दिन 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान था. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही पहले आंधी और फिर बारिश आई. 

राजस्थान में आंधी, बारिश

पूर्वी राजस्थान में 22 और 23 जून तेज आंधी, तूफान और 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है.  जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी 25 से 28 जून तक बारिश, आंधी, तूफान की चेतावनी है. राजस्थान में भी बीकानेर, जैसलमेर समेत कई इलाकों में आंधी चली.

Dust Storm in Delhi Today

उत्तराखंड में भी बारिश

उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 से 25 जून के दौरान बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 22-23 जून को बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी 22 से 26 जून के दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है. 

मौसम का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में 45 जिलों में लू चलने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. सोमवार को प्रयागराज, वाराणसी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बहराइच आदि जिले लू की चपेट में रहे. वहीं पूर्वी यूपी के गोरखपुर, बस्ती, मऊ और बलिया में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई. महराजगंज और सिद्धार्थनगर में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बूंदें पड़ीं.

ये भी पढ़ें - मॉनसून की मुंबई में धमाकेदार एंट्री, बिहार-झारखंड में भी गुड न्यूज, यूपी-दिल्ली में भी जल्द दस्तक देगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी समेत प्रदेश के 45 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को 43.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सर्वाधिक गर्म रहा. वहीं हमीरपुर में 42.2 डिग्री, कानपुर में 41.8 डिग्री, अमेठी में 41.5 डिग्री और बांदा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Rain Alert

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में 22 से 28 जून के दौरान बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी इसी दौरान मॉनसून की बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 22 से 26 जून के दौरान बारिश होने की संभावना है. इन दोनों ही राज्यों में एक हफ्ते तक तेज हवाएं और बारिश के साथ आंधी, तूफान का भी खतरा बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली NCR को आंधी तूफान ने हिलाया, धूल भरी तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश, जानें कल का मौसम
 

मुंबई में मॉनसून की बारिश

मॉनसून देरी के साथ मुंबई पहुंच चुका है. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, सौराष्ट्र क्षेत्र में भी बारिश का अलर्ट है. गोवा और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी 22 से 28 जून तक भारी बारिश होने की आशंका है. 

Rain Alert Rainbow

मॉनसून अपडेट - मुंबई, बिहार, झारखंड में बारिश

दक्षिण पश्चिम मॉनसून मुंबई के साथ तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों को अगले 48 घंटों में कवर कर लेगा. बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं. पश्चिम बंगाल, सिक्किम के इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में दो दिन अभी हीट वेव यानी लू चलने का अलर्ट है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Today, Today Weather, Monsoon Rain Alert, Aaj Ka Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com