- यूपी, दिल्ली से राजस्थान तक अभी दो दिन और बारिश होने के संकेत, पहाड़ोंं पर भी तेज बारिश होगी
- दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में 5 से 7 डिग्री तक नीचे आया तापमान, आज भी बारिश का अलर्ट
- हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी आज तेज हवाओं के साथ बारिश के संकेत
Dust Strom Alert in Delhi NCR: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से गुरुग्राम तक शनिवार शाम को मौसम अचानक पलटा. शाम 4 बजे के करीब पहले बारिश और फिर तेज आंधी ने पूरे दिल्ली एनसीआर इलाके को रख दिया. मौसम विभाग ने पहले ही आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था. उधर राजस्थान में भी धूल का बड़ा बवंडर उठा, मानो कोई ज्वालामुखी फट गया, उस तरह धूल का कई किलोमीटर लंबा गुबार सब कुछ गायब हो गया. यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान समेत 10 राज्यों में अभी मई के बाकी दो दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है. उत्तराखंड और नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 30 मई को हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में भी 30 मई को हल्की बारिश, बादलों की गड़गड़ाहट और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
अत्यंत गंभीर चेतावनी (Extremely Severe Alert)
वेस्ट यूपी में 3 घंटे का रेड अलर्ट: आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी दिल्ली एनसीआऱ में तेज आंधी-तूफान ( 60-80 से 90 किमी प्रति घंटा तक) और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की बहुत अधिक आशंका जताई है. तीन घटों के भीतर नोएडा, गाजियाबाद अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा और मेरठ के कुछ स्थानों पर आंधी बारिश का कहर दिखाई पड़ेगा. लोगों से घरों में रहने को कहा गया है. साथ ही पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों से दूर रहने को कहा गया है. मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के इस्तेमाल में सतर्कता बरतने को कहा गया है.
दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather)
दिल्ली का मौसम बदलने से पारा 5 से 7 डिग्री तक नीचे आया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गरज चमक के साथ 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में 30 मई को हल्की बारिश और आंधी देखने को मिली. राजस्थान में तेज आंधी बीकानेर, जोधपुर औऱ जैसलमेर जैसे इलाकों में दिखी.
#WATCH | दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गर्मी से राहत मिली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
वीडियो नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके से है। pic.twitter.com/rekm5QsTJX
उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम
जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई. और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुई. हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हुई. उधर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद से लेकर बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर जैसे जिलों में बारिश और आंधी चली. 31 मई को भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.
Dust storm/followed by Thunderstorm with light to moderate rainfall and lightning squally winds up to 100 kmph is very likely to occur in the entire Delhi & NCR during next 2 hours. pic.twitter.com/IwlbTUwrnT
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 30, 2026
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 और 2 जून को, महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी है. पश्चिमी मध्य प्रेदश में 31 मई और 1 जून को भारी वर्षा की संभावना है.
महाराष्ट्र का मौसम
गोवा और कोंकण में 31 मई से 4 जून तक, मध्य महाराष्ट्र में 30 मई से 3 जून तक, मराठवाड़ा रीजन में 31 मई से 3 जून तक और गुजरात में 30 मई से 4 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं