मॉनसून ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत को भी कवर कर लिया है, लेकिन अभी भी राजधानी को झमाझम बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में इस पूरे हफ्ते 9 जुलाई तक बादल छाये रहने के साथ बारिश होने के पूरे आसार हैं. उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में अगले कुछ दिन बारिश होगी. जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बरसात पड़ेगी. दिल्ली में तो अगले 1 हफ्ते तक बारिश का अलर्ट है, जिससे तापमान गिरने के आसार हैं.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 6 से 8 जुलाई के बीच बारिश होने का अळर्ट है. नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई और 8-9 जुलाई को बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 जुलाई के दौरान बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में 3 से 9 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की चेतावनी है. पश्चिमी राजस्थान में भी आंधी के साथ 9 जुलाई तक भारी बारिश होने का अलर्ट है.
यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत पूरे अवध क्षेत्र में बारिश हो रही है. बाराबंकी, इटावा, बहराइच जैसे क्षेत्रों में भी दो दिनों से बारिश हो रही है. गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर समेत पूर्वांचल में भी 7 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. वेस्ट यूपी में बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी 9 जुलाई तक मॉनसून की बारिश हो सकती है.
मॉनसून पूरे उत्तर भारत में सक्रिय
दक्षिण पश्चिम मॉनसून गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और राजस्थान और हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है. उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बने होने से मॉनसून के आगे बढ़ने का माहौल बना हुआ है. देश में अगले 4-5 दिन मॉनसून सक्रिय रहेगा. गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 3 से 6 जुलाई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
वेस्ट यूपी में 4 से 7 जुलाई तक बारिश
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में 9 जुलाई तक
पश्चिमी राजस्थान में 9 जुलाई तक बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 जुलाई तक बारिश
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में 7 जुलाई तक
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आगे 3 से 9 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश में 5 से 9 जुलाई तक बरसात होगी.उत्तराखंड में अभी अगले 4-5 दिन बरसात का अलर्ट है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश
मध्य भारत की बात करें तो 9 जुलाई तक छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ के इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है. आंधी, तूफान के साथ बिजली चमकने के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रउफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभवाना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 9 जुलाई तक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 जुलाई, विदर्भ में 6 से 7 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई तक भारी बारिश होने का अळर्ट है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 से 9 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (03.07.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 3, 2026
आज, 3 जुलाई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और राजस्थान व हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है।
YouTube : https://t.co/ETaqVvXDCP
Facebook : https://t.co/RYYU5WHGIa
For more… pic.twitter.com/2GH3cKDbtP
पूर्वी भारत में भी बिहार, झारखंड में 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. वहीं गुजरात में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है. बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी मॉनसून सक्रिय है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं